फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity bill increased due to smart meter in Lal Gopalganj, consumers reached chairman's residence at night

Prayagraj News: लालगोपालगंज में स्मार्ट मीटर से बढ़ा बिजली का बिल, रात में चेयरमैन आवास पहुंचे उपभोक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill increased due to smart meter in Lal Gopalganj, consumers reached chairman's residence at night
लालगोपालगंज में बिजली बिल की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पहुंचे उपभोक्ता
बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। मीटर लगने के बाद से बिजली का बिल डेढ़ गुना तक बढ़ गया है जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बिल से परेशान दर्जनों उपभोक्ता मंगलवार रात करीब आठ बजे नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर पहुंच गए। अध्यक्ष के पति मुख्तार अहमद ने जन समस्या को लेकर विभाग के एसडीओ और फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य से वार्ता की।
विज्ञापन


लालगोपालगंज क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और ‘डिजिटल भारत’ अभियान के तहत लगाए गए ये स्मार्ट मीटर अब लोगों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इन मीटरों की रफ्तार सामान्य से अधिक है, जिस कारण कम बिजली खपत होने पर भी बिल में भारी बढ़ोतरी हो जाती है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि सामान्य मीटर में मासिक बिल 700 से 1000 रुपये आता था। वहीं, स्मार्ट मीटर लगने पर 1500 से 2000 रुपये तक बिल आता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वह बिजली विभाग का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन निस्तारण नहीं हो रहा है। वहीं, मंगलवार की देर रात दर्जन भर से ज्यादा उपभोक्ता नगर पंचायत अध्यक्ष जुलेखा के घर पहुंचे। इस दौरान घर पर रहे अध्यक्ष के पति मुख्तार अहमद ने उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर उपखंड अधिकारी (एसडीओ) और फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य से बात की। मुख्तार अहमद ने बताया कि विधायक और एसडीओ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एक कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की बिल से जुड़ी समस्याएं दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed