फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electric bike collided with electric pole in Pratapgarh, youth dies

प्रतापगढ़ में बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 07 Apr 2019 01:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electric bike collided with electric pole in Pratapgarh, youth dies
accident - फोटो : graphic
अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से जा टकराई। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर बैठी बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी गोविंद कुमार (18) पुत्र रमेश गौतम शनिवार की सुबह बगल के लाल बहादुर की बेटी जान्हवी (5) को दवा दिलाने के लिए बाइक से लेकर दुर्गागंज के लिए निकला। रानीगंज-दुर्गागंज मार्ग पर जब वह राजापुर देवापट्टी इलाके के पास पहुंचा था।
विज्ञापन


बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बिजली के पोल में भी दरार आ गया। घटनास्थल पर ही गोविंद की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी जान्हवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घायल बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में बकरी चले जाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने छप्पर में आग लगा दिया। कंधई थाना क्षेत्र के भदौना निवासी अवधेश की पत्नी शिवकली शनिवार को बकरी चरा रही थी। तभी मंगरौरा के रहने वाले रामलाल आए और खेत में बकरी चराने का आरोप लगाते हुए उसे मारने पीटने लगे। शोर सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर उसके घर पर धावा बोलकर छप्पर में आग लगा दिया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। अवधेश ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed