फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elections to be conducted in peaceful and transparent manner: Commissioner

शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से कराएं चुनाव : आयुक्त

Sat, 11 Nov 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 11 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
 मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने शुक्रवार को बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मातहतों को निर्विघभन, शांतिपूर्ण व पारदर्शिता पूर्ण चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन में खलल डालने वालों के साथ सख्ती से निबटने व आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आदर्श आचार संहित का कड़ाई से पालन कराने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर उल्लंघन नहीं होना चाहिए। बैठक में मौजूद सभी एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने सर्किल के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण कराएं। फ्लाइंग स्कॉट टीम को सदैव भ्रमणशील रहने तथा वाहनों की चेकिंग किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के लिए शौचालय, बिजली, पेयजल व खाने के समुचित इंतजाम सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वोटिंग वाले दिन मतदान केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न लगने देने और वोट डालने के बाद वोटरों को सीधे घर भेजा जाय। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करने तथा अति संवेदनशील प्लस बूथों की वेबकास्टिंग व वीडियो रिकार्डिंग कराने का निर्देश  दिया। समीक्षा बैठक में आईजी रमित शर्मा ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों तथा उप जिलाधिकारियों को मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थलीय सत्यापन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध असलहों के विरुद्ध अभियान चलाकार कार्रवाई करने को कहा। दोनों अफसरों ने चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी ढंग से निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई न हो इसका पूरा खयाल रखेंगे। बैठक की शुरुआत में डीएम मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने अब तक चुनाव तैयारियों को विस्तार से मंडलायुक्त के समक्ष रखा। समीक्षा बैठक में सीडीओ हीरालाल, एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक रामनारायण पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा सभी एसडीएम व सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed