{"_id":"58a369c04f1c1b4917d83f7e","slug":"election-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने अस्तित्व तो अखिलेश ने कुर्सी बचाने को किया गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल ने अस्तित्व तो अखिलेश ने कुर्सी बचाने को किया गठबंधन
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 15 Feb 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
news
केंद्रीय मंत्री लघु एवं सूक्ष्म उद्योग कलराज मिश्र ने इलाहाबाद पहुंचने पर सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अस्तित्व बचाने के लिए तो अखिलेश यादव ने कुर्सी बचाने के लिए गठबंधन किया। आने वाले दिनों में इस गठबंधन का विफल होना तय है। लोकनाथ चौराहा पर आयोजित शहर दक्षिण विधानसभा के प्रत्याशी के समर्थन में हुई चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद बाकी दलों में खलबली मच गई है। उन्होंने अखिलेश शासनकाल के दौरान प्रदेश में बढ़े अपराधों का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया।
कलराज मिश्र ने कहा कि अखिलेश सरकार ने प्रदेश में ऐसे हालात कर दिए हैं, जिससे पूरा प्रदेश धू-धू कर जल रहा है। दिनदहाड़े डकैती, मर्डर सपा सरकार में होना आम बात है। व्यापारी वर्ग इससे खासा परेशान है। कलराज ने लोकनाथ चौराहे पर पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर में हुए रेपकांड का भी जिक्र किया। कहा कि इस सरकार से प्रदेश में सामाजिक तनाव, सांप्रदायिक तनाव खूब बढ़ा है। ऐसी सरकार को एक क्षण भी रहने का हक नहीं है। कलराज ने इलाहाबाद की बदहाल सड़कों का भी जिक्र किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा गुप्ता, आशीष गुप्ता, श्याम हेला, सतीश केसरवानी, गणेश केसरवानी, सत्येंद्र चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
लोकनाथ की सभा के बाद कलराज मिश्र ने प्रीतम नगर दुर्गापूजा पार्क में शहर पश्चिमी से सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ साझा सभा की। यहां भी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था मुख्य रूप से निशाने पर रही। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने यूपी को 7.88 लाख करोड़ रुपये दिए। प्रदेश सरकार हिसाब दे कि उसने ये पैसे कहां खर्च किए। अखिलेश बताएं कि लखनऊ में मैट्रो और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के लिए पैसे केंद्र सरकार ने ही दिए थे। यहां सांसद विनोद सोनकर, अखिलेश सिंह, डा. केपी श्रीवास्तव, आरके ओझा आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मेजा में भी एक चुनावी सभा संबोधित की।