फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight students of Prayagraj IIIT changed their marks by hacking the system

UP: ट्रिपल आईटी के आठ छात्रों ने सिस्टम हैक कर बदले अंक, निलंबित; 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

Mon, 31 Mar 2025 05:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज।
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज। Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Mar 2025 05:57 AM IST
सार

आरोप है कि छात्रों ने ईआरपी सिस्टम में अनधिकृत रूप से पहुंच कर अंकपत्र में मार्क्स बढ़ाए थे। इसके बाद स्वयं घटना में भूमिका स्वीकार की थी। मामले में आरोपी छात्रों को एक साल के लिए निलंबित कर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

विज्ञापन
Eight students of Prayagraj IIIT changed their marks by hacking the system
आईआईआईटी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) प्रयागराज के द्वितीय वर्ष के आठ छात्रों ने दिसंबर-2024 में संस्थान के ईआरपी सिस्टम को हैक कर लिया था। मामले में आरोपी छात्रों को एक साल के लिए निलंबित कर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


आरोप है कि छात्रों ने ईआरपी सिस्टम में अनधिकृत रूप से पहुंच कर अंकपत्र में मार्क्स बढ़ाए थे। इसके बाद स्वयं घटना में भूमिका स्वीकार की थी। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) प्रयागराज की स्थापना 12 अगस्त 1999 को हुई थी और वर्ष 2000 में इसे ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा दिया गया। तब से आज तक सिस्टम हैक करने की ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।
विज्ञापन


पीआरओ ने बताया कि यह पहली बार हुआ की किसी छात्र या अन्य ने सिस्टम को हैक किया हो। इसके बाद सिस्टम में जो कमियां थी उनको दूर कर लिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसा न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed