फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   eight member of Prayagraj city corporation suspended by mayor

कांग्रेस के आठ पार्षद नगर निगम सदन से निलंबित

Fri, 06 Dec 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
eight member of Prayagraj city corporation suspended by mayor
eight member of Prayagraj city corporation suspended by mayor - फोटो : CITY DESK
संविधान दिवस पर शपथग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार करने पर कार्रवाई
विज्ञापन

पांच बैठकों में शामिल होने पर रोक, शनिवार को करेंगे विरोध
प्रयागराज। संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार करने वाले कांग्रेस के आठ पार्षदों को सदन से निलंबित कर दिया गया है। सदन अध्यक्ष महापौर के निर्देश पर सभी कांग्रेसी पार्षद निगम सदन की पांच बैठकों में शामिल होने पर रोक रहेगी। कांग्रेस पार्षदों ने इसे तुगलकी फरमान बताया है। शनिवार को होने वाली सदन की बैठक में इसका विरोध करने का निर्णय लिया गया है।
नगर निगम सदन में 26 नवंबर को संविधान की शपथ दिलाने के लिए बैठक बुलाई गई थी। कांग्रेस पार्षद दल के नेता मुकुंद तिवारी ने महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की बात उठाई, फिर महिला पार्षद कक्ष को कार्यकारिणी उपाध्यक्ष कक्ष बनाए जाने का विरोध किया था। इन बातों को संविधान के विपरीत बताते हुए उन्होंने अन्य पार्षदों के साथ सदन की बैठक का बहिष्कार कर बाहर चले गए थे।
विज्ञापन

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने इस कृत्य को संविधान का अपमान करारा देते हुए कांग्रेस के पार्षद मुकुंद तिवारी, मुमताज अंसारी, रंजन कुमार प्रजापति, अशोक कुमार सिंह, अल्पना निषाद, तसलीमउद्दीन, मीरा देवी, जिया उबैद को सदन की पांच बैठकों के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई को कांग्रेस नेता परवेज अंसारी ने उत्पीड़न करार दिया है। उन्होंने कहाकि सात दिसंबर को दोबारा शेष सदस्यों को शपथ दिलाने को बैठक बुलाना न्यायोचित नहीं हैं। उन्होंने पार्टी की बैठक में इस मुद्दे को उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षद दल में बिखराव
सदन की बैठक का बहिष्कार करने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद दल में बिखराव की स्थिति है। पिछली बैठक से ठीक पहले पार्षद दल के नेता मुकुंद तिवारी का महापौर से मिलना कांग्रेसी पार्षदों को अखर रहा है। सदन बहिष्कार के दौरान पार्षद एक साथ बाहर नहीं निकले। बहिष्कार के बाद कुछ पार्षदों को आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना भी दिया, जिसमें कांग्रेसी पार्षद एकजुट नहीं रहे। अब सभी एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed