यास का असर: चक्रवाती हवाओं में तेज, रिमझिम बारिश, कहीं-कहीं बौछारें
- सात डिग्री लुढ़का दिन का पारा, नमी बढ़ी तो उमस में कमी, आज फिर आंधी-तूफान के आसार
- अगले 24 घंटे मौसम में हो सकती है उठापटक, आंधी-तूफान संग बारिश के बने हैं आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात यास का प्रभाव प्रयागराज में बृहस्पतिवार को साफ दिखा। तीन दिन से धमाचौकड़ी मचा रहे बादलों ने डेरा जमा लिया। चक्रवाती हवाओं में आई तेजी, बूंदाबांदी के बाद शाम को कहीं तेज तो कहीं रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। पुरवा-पछुआ हवाओं की जोर आजमाइश भी बनी रही। देर रात तक हो रही रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। यास के असर के कारण अगले 24 घंटे गरज चमक संग बारिश, आंधी-तूफान के आसार हैं।
मौसमी उठापटक के चौथे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब सात डिग्री लुढ़ककर तीस डिग्री से नीचे 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री से. रहा। वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने से उमस बरकरार रही। आर्द्रता अधिकतम 95 और न्यूनतम 71 प्रतिशत रही।
तेज हवाओं ने डराया, मौसम सुहाना बनाया
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवाओं की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की मापी गई। शुक्रवार को चक्रवाती हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। हवाओं की दिशा में दिन में कई बार बदली। तेज हवाओं ने लोगों को डराया पर रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।