फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eco-governance lock will take place at Student Union Building

छात्रसंघ भवन पर लगेगा इविवि प्रशासन का ताला

Sat, 25 May 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Eco-governance lock will take place at Student Union Building
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) का सत्र पूरा होने के साथ ही अब छात्रसंघ भवन को खाली कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बाबत डीएसडब्ल्यू ने इविवि के रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है। हालांकि छात्रसंघ के पदाधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं और छात्रसंघ भवन छोड़ने को तैयार नहीं हैं। उनका आरोप है कि छात्रसंघ को कमजोर बनाने के लिए इविवि प्रशासन वहां अपना ताला लगाना चाहता है।

विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार की ओर से रजिस्ट्रार को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ (चुनाव संहिता) विनियम-2012 के तहत छात्रसंघ की कार्य समिति के प्रत्येक चुने अथवा नामित पदाधिकारियों एवं सदस्य का कार्यकाल शैक्षणिक सत्र के अवसान के साथ ही स्वत: समाप्त हो जाएगा। इस हिसाब से विश्वविद्यालय का सत्र 2019-19 पिछली 10 मई को समाप्त हो चुका है और इसके साथ ही इस सत्र के लिए गठित छात्रसंघ की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


आगामी सत्र के चुनाव की तैयारी और छात्रसंघ के रखरखाव के लिए छात्रसंघ भवन विश्वविद्यालय के अधीन रहेगा। ऐसे में छात्रसंघ भवन के रख रखाव आदि के लिए कुल अभियंता को भी निर्देशित किया जाए। हालांकि छात्रसंघ पदाधिकारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। महामंत्री शिवम सिंह का कहना है कि पहले इविवि प्रशासन यह स्पष्ट करे कि विश्वविद्यालय में छात्रसंघ होगा या छात्र परिषद। वैसे भी छात्रसंघ चुनाव अक्तूबर में हुआ था। इविवि प्रशासन जब समय से चुनाव नहीं करा सकता है तो समय से पहले छात्रसंघ भवन खाली कराने का अधिकार भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed