फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ECC's Principal changed, teachers may get thier salary soon.

ईसीसी के प्राचार्य बदले, वेतन मिलने का रास्ता साफ

Wed, 15 May 2019 01:07 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
ECC's Principal changed, teachers may get thier salary soon.
Allahabad University

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में कार्यवाहक प्राचार्य की नियुक्ति हो जाने से कॉलेज के शिक्षकों का वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्राचार्य पद के विवाद के कारण दो माह से कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन फंसा हुआ है।

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रबंधतंत्र के बीच लड़ाई में सबसे ज्यादा नुकसान कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को हुआ। कॉलेज के प्रबंधतंत्र ने पूर्व प्राचार्य डॉ. एम मैसी की पत्नी डॉ. पीएस मैसी को प्राचार्य पद पर नियुक्त किया था, लेकिन इविवि प्रशासन इसे मानने को तैयार नहीं था। इविवि प्रशासन का तर्क था कि पीएस मैसी की प्राचार्य पद पर नियुक्ति यूजीसी के नियमों का उल्लंघन है। वह प्राचार्य पद की योग्यता नहीं रखती हैं। इविवि प्रशासन ने उस वरिष्ठ शिक्षक को प्राचार्य बनाने के लिए कहा, जो इस पद के लिए अनिवार्य अर्हता रखते हो।
विज्ञापन


प्रबंधतंत्र इसके लिए तैयार नहीं था और इसी विवाद में कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को दो माह तक वेतन नहीं मिला। इससे कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया। आंदोलन शुरू हुआ तो प्रबंधतंत्र को बैकफुट पर आना पड़ा और अब डॉ. अरुण सैलिक मोसेज को कार्यवाहक प्राचार्य बना दिया गया है। ईसीसी के चेयरमैन डॉ. पीटर बलदेव ने डॉ. अरुण को पत्र जारी करते हुए कहा कि प्राचार्य पद पर नियमित नियुक्ति होने तक वह कार्यवाहक प्राचार्य के तौर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही अपनी मूल ड्यूटी भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस वक्त यह आदेश जारी हुआ, उस समय वेतन के मुद्दे पर ही कॉलेज के शिक्षक संघ की बैठक चल रही थी। बैठक के बीच में ही आदेश पहुंचा तो शिक्षकों ने राहत की सांस ली। इस बदलाव के बाद कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह, ऑक्टा महासचिव डॉ. उमेश प्रताप सिंह ने उम्मीद जताई है कि यूजीसी नियमों के तहत कार्यवाहक प्राचार्य की नियुक्ति होने से विवाद का अंत होगा और जल्द ही इविवि प्रशासन कॉलेज के शिक्षकों  के वेतन का भुगतान कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed