फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ECC College

ईसीसी में जमीन पर लेटकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Aug 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
ECC College
ECC College - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में शुक्रवार को आंदोलित छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के सामने कड़ी धूप में जमीन पर लेटकर प्रदर्शन किया। धरना दे रहे छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है। कॉलेज के छात्र मांग पूरी न होने से नाराज होकर क्रमिक अनशन पर हैं।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि कई बार वार्ता के बाद भी महाविद्यालय प्रशासन छात्रों की बातों को अनसुना कर रहा है। दो विषयों में इंप्रूवमेंट परीक्षा का विवाद आंदोलन का कारण बना है। सुनवाई न होने से छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है। शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए छात्र प्राचार्य कक्ष के सामने पहुंचे। वार्ता के लिए पहल न होने से आक्रोशित छात्रों ने धूप में जमीन पर लेटकर जल्द मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उनका आरोप है कि दिन भर धरना-प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से किसी ने वार्ता की पहल नहीं की। जिम्मेदार अधिकारी सामने से बिना बात किए निकल गए। धरना प्रदर्शन में छात्रसंघ महामंत्री नितीश गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, अनूप तिवारी, पुष्कर दीक्षित, शुभम पाल, देवेश द्विवेदी, रजत राठौर, आकाश सेन, प्रतीक सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed