{"_id":"5f7243188ebc3e9bcf5c60bd","slug":"eastern-up-candidates-number-is-high-in-ald-admission-city-desk-news-ald2875514192","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में प्रवेश के लिए पूर्वांचल के छात्रों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में प्रवेश के लिए पूर्वांचल के छात्रों की भीड़
Tue, 29 Sep 2020 11:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि)
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए हमेशा की तरह इस बार भी पूर्वांचल के छात्रों की भीड़ है। पूर्वांचल के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र और बिहार से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अब तक बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं।
इविवि की प्रवेश परीक्षाएं 26 सितंबर से शुरू हुईं हैं। पहले दिन प्रथम पाली में बीएससी मैथ्स एवं बीएससी बायो और दूसरी पाली में बीकॉम एवं बीएससी होम साइंस की प्रवेश परीक्षा थी। ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन मोड में छात्रों की संख्या काफी अधिक थी। ऑफलाइन मोड की पहली पाली की परीक्षा में प्रयागराज से 81.25, वाराणसी से 76.17, गोरखपुर से 74.16, पटना से 64.04, झांसी से 64.04, पटना से 57.38 और कानपुर से 95.70 फीसदी अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, ऑफलाइन मोड की दूसरी पाली की परीक्षा में वाराणसी से 78.75, प्रयागराज से 84.94, गोरखपुर से 76.47, लखनऊ से 60.11, झांसी 62.75, पटना 38.18 और कानपुर 65.70 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। ऑनलाइन मोड की प्रवेश परीक्षा में कमोवेश यही स्थिति रही।
वहीं, दूसरे दिन 27 सितंबर को बीए, बीएफए, बीपीए और दूसरी पाली में बीएएलएल बी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। ऑफलाइन मोड में हुई पहली पाली की परीक्षा में वाराणसी से 78.82, प्रयागराज से 83.87, गोरखपुर से 89.78, पटना से 75.57, दिल्ली से 54.23 फीसदी और दूसरी पाली में प्रयागराज से 85.97, वाराणसी से 79.95, पटना से 75.15,्र गोरखपुर से 83.72, कानपुर से 74.77 एवं दिल्ली से 64.38 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। ऑनलाइन मोड की पहली पाली की परीक्षा में गोरखपुर से 75.57, झांसी से 72.50, वाराणसी से 77.17, प्रयागराज से 77.17 फीसदी और दूसरी पाली में गोरखपुर से 77.17, वाराणसी से 80.25, प्रयागराज से 81.81, झांसी से 43.33, कानपुर से 74.03 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
एलएलबी की प्रवेश परीक्षा आज
इविवि एवं संघटक कॉलेज में एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 29 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सभी 11 शहरों में ऑनलालइन और ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए कुल 14622 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10931 अभ्यर्थी ऑफलाइन और 3691 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 56 सेंटर बनाए जाएंगे, जिनमें ऑफलाइन और ऑनलाइन परीक्षा के लिए 28-28 सेंटर होंगे। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा दूसरी शिफ्ट दोपहर दो से चार बजे पाली में होगी।