फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Earth Day: On Earth Day, children took a pledge to keep the earth clean and beautiful

Earth Day : पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने धरती को साफ और सुंदर रखने का लिया संकल्प

Tue, 22 Apr 2025 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 07:42 PM IST
सार

प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1970 में आधुनिक आंदोलन के रूप में हुई। इस दिन का उद्देश्य लोगों को पर्यावर्णीय समस्याओं जैसे- प्रदूषण, वनों की कटाई, प्लास्टिक प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन और जैव विविधता के हास के प्रति जागरूक करना है। 

विज्ञापन
Earth Day: On Earth Day, children took a pledge to keep the earth clean and beautiful
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1970 में आधुनिक आंदोलन के रूप में हुई। इस दिन का उद्देश्य लोगों को पर्यावर्णीय समस्याओं जैसे- प्रदूषण, वनों की कटाई, प्लास्टिक प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन और जैव विविधता के हास के प्रति जागरूक करना है। इस दिन हम एक स्वच्छ और स्वस्थ पृथ्वी के महत्त्व को समझते हुए विभिन्न प्रयास करते हुए पूरे विश्व को इसमें शामिल करते हैं।

विज्ञापन


इस दिन के महत्त्व को समझते हुए पृथ्वी दिवस के अवसर पर एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम विद्यालय में भी विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया गया तथा इसके माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया गया कि वे सभी धरती की सुरक्षा में अपना योगदान देकर आने वाले भविष्य को खुशहाल बनाएं। सर्व प्रथम कक्षा एक के बच्चों को ‘नेचर वॉक’ नामक एक्टीविटि द्वारा प्रकृति की सुंदरता व महत्त्व को बताया गया।
विज्ञापन


कक्षा 2 के बच्चों ने एक अनोखा प्रयास किया उन्होंने पृथ्वी को एक धन्यवाद कार्ड द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कक्षा 3 के बच्चों ने सूखी पत्तियों से  ‘इको फ्रेंडली बुक मार्क’ बनाया। कक्षा 4 के छात्रों ने ‘यदि मै एक पेड़ होता’ विषय पर लेखन किया। कक्षा 5 के बच्चों ने एक पेड़ को चुनकर उसके विषय में पूर्ण जानकारी एकत्रित की और ‘कहानी मेरे पेड़ की’ ऐक्टिविटि को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 6 के बच्चों ने ‘स्वच्छ- धरती हरी-धरती’ नामक क्रियाकलाप में विद्यालय परिसर में सफाई का कार्य किया। कक्षा 7 के बच्चों ने ‘हमारा वादा धरती के प्रति’ नामक प्रतिज्ञा ली। इसमें उन्होंने धरती को साफ सुथरा व सुरक्षित रखने का वादा किया। कक्षा 8 के छात्रों ने सॉफ्ट बोर्ड सजाया जिसका विषय था  ‘हमारी धरती, हमारी जिम्मेदारी’।

उच्च माध्यमिक कक्षा के छात्रों ने पर्यावरण से संबंधित विभिन्न जानकरियों को वीडियो के माध्यम से साझा किया जिसका विषय ‘लेट द प्लैनेट ब्रीथ’ था। इसमें मिट्टी में क्षारीयता का पृथ्वी पर प्रभाव और उसका निवारण, सतत विकास लक्ष्य, हरित रसायन, सतत कृषि आदि विषयों को शामिल किया गया। 


इस उपलक्ष पर विद्यालय की प्रधनाचार्या श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव ने छात्रों द्वारा किये गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि, ये धरती हमारा घर है, इसे स्वच्छ व सुरक्षित रखने का कर्तव्य प्रत्येक नागरिक का है। हम सब को मिल कर यह कार्य करना होगा। इस प्रकार विश्व पृथ्वी दिवस पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed