फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Earlier also mothers along with their children had ended their lives due to domestic disputes

UP: घरेलू कलह में पहले भी बच्चों संग माओं ने खत्म की जिंदगी, प्रतापगढ़ में भी तीन मासूम के कत्ल के बाद दी जान

Sun, 22 Dec 2024 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Dec 2024 10:11 AM IST
सार

प्रतापगढ़ में शनिवार की रात नशेड़ी पति की मारपीट से आजिज एक महिला ने पहले बच्चों की हत्या की, फिर खुद ने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Earlier also mothers along with their children had ended their lives due to domestic disputes
भाभी और बच्चों का शव देखती बुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे की लत और घरेलू कलह के चलते पहले भी परिवार बर्बाद हुए हैं। महिलाओं के अलावा मासूमों की जानें गई हैं। महिला सहायता प्रकोष्ठ में भी 11 माह के भीतर 37 मामले ऐसे आए, जिसमे पति पर शराब पीकर मारने पीटने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के कोठा नेवढि़या के रहने वाले रामनाथ की पत्नी श्यामा देवी (40) ने ससुर से विवाद के बाद 27 जुलाई 2023 को अपने बेटे अनिकेत (15) और अंकित (7) को साथ लेकर पूरे तुला उपाध्याय के समीप सई नदी में कूद गई। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया लेकिन दोनों बच्चे गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन


कोहंडौर के औरंगाबाद नरहरपुर में 22 जून 2023 को उर्मिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। इसके पहले 10 जून 2023 को लालगंज कोतवाली के पूरे सेवकराय कटरा निवासी हरीलाल सरोज ने नशे की हालत में अपनी पत्नी रेनू पर फावड़े से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदगी अनमोल है, बचाए रखिए
सुख और दुख तो जिंदगी में आते-जाते रहते हैं। दांपत्य जीवन में विवाद होता ही रहता है। इससे घबराना नहीं चाहिए। जिंदगी अनमोल है। कोई भी परेशानी हो तो अपने सगे संबंधियों से उसे बेहिचक साझा करें। इससे समाधान अवश्य निकलता है। जिंदगी समाप्त कर लेना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। रील वाली जिंदगी का प्रभाव महिलाओं पर अधिक पड़ता है। इससे लोगों को बचना चाहिए।- दिनेश कुमार, विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान, पीबीपीजी कॉलेज

फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना- 217
फांसी लगाकर आत्महत्या के प्रयास की घटना-65
महिला सहायता प्रकोष्ठ पहुंचने वाले प्रकरण-958
महिला परामर्श केंद्र पर निस्तारित प्रकरण- 208

प्रतापगढ़ में तीन बच्चों को फंदे पर लटका कर खुद भी झूल गई मां
प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात के भदोही गोविंदपुर में शनिवार की रात नशेड़ी पति की मारपीट से आजिज आकर डेढ़ साल के तीन बच्चों को फंदे पर लटका कर मां ने भी फांसी लगा ली। एसपी डॉ. अनिल कुमार घटना की तहकीकात करने मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर सास-ससुर को हिरासत ले लिया गया है। पति फरार है।

आरोपी संदीप की नशाखोरी से पूरा परिवार परेशान था। पिता भदोही गोविंदपुर निवासी रामबरन सीआरपीएफ में दरोगा थे। बेटे की हरकतों की वजह से ही सेवानिवृत्ति के बाद कटरामेदनीगंज में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी सुनीता के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब सात बजे संदीप नशे में घर पहुंचा। बच्चों को दुलारने के दौरान पत्नी दुर्गेश्वरी उर्फ कोमल (26) से कहासुनी हो गई। इस पर संदीप ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। सुनीता बीच-बचाव को पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की।

रात 12 बजे तक विवाद व मारपीट होती रही। रात में बहू को बच्चों संग उसके कमरे में भेजने के बाद सुनीता ने संदीप को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और खुद बरामदे में सो गईं। शनिवार सुबह करीब सात बजे सुनीता सोकर उठीं। बहू को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में दरवाजा पीटने लगीं। धक्का देने पर दरवाजा खुला तो दुर्गेश्वरी, बेटी लक्ष्मी, उजाला और बेटे रौनक के शव फंदे पर लटकते मिले। चीखते हुए भागीं और संदीप को बताया। लेकिन लटकते शव को देखकर वह भाग निकला।

चार मौत की खबर पर इलाके में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही, सीओ सिटी शिवनारायण, एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार भी पहुंच गए। मौके पर जानकारी जुटाकर पुलिस रामबरन को लेकर थाने चली गई। मृतका के पिता अंतू के मवैया टिकई का पुरवा निवासी जगदंबा के अनुसार बेटी दुर्गेश्वरी उर्फ कोमल की शादी संदीप से 10 नवंबर 2022 को हुई थी। 

 

बेटी के तीनों बच्चे एक-साथ ही पैदा हुए थे। शादी के बाद से ही दुर्गेश्वरी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति और सास-ससुर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि मृतका के पिता जगदंबा की तहरीर पर पति संदीप उर्फ तेजा, सास सुनीता व ससुर रामबरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सास व ससुर हिरासत में हैं।

नशेड़ी प्रवृत्ति के पति ने रात में पत्नी के साथ मारपीट की थी। घरेलू कलह में उसने ने मासूम बच्चों संग आत्महत्या की है। फरार पति की तलाश की जा रही है।- डॉ. अनिल कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed