फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   E - rickshaws in the city rapidly growing number of

शोल्डर:- शहर में तेजी से बढ़ रही ई-रिक्शों की संख्या

Wed, 03 Feb 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
E - rickshaws in the city rapidly growing number of

शहर की सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा को नगर निगम अब तभी लाइसेंस जारी करेगा, जब संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय में उसका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। नगर निगम ने यह फैसला परिवहन विभाग की ओर से ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन और रूट निर्धारण के संबंध में जारी आदेश के बाद लिया है। उधर, आरटीओ कार्यालय ने ई-रिक्शों की बिक्री के लिए डीलर अधिकृत कर दिए हैं। साथ ही जल्द इसका रूट भी निर्धारित करने की तैयारी है। 

विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शा की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक वर्ष के भीतर शहर में इनकी संख्या करीब दो हजार के पार पहुंच गई है। ई-रिक्शा के लिए रजिस्ट्रेशन और रूट के संबंध में कोई नीति होने के कारण अभी तक नगर निगम आम रिक्शों की तरह उन्हें लाइसेंस जारी कर रहा था। इसके लिए करीब सात सौ रुपये लाइसेंस शुल्क लिया जा रहा था, लेकिन पिछले दिनों शासन ने ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी। दो दिन पहले इसके रूट निर्धारित करने के संबंध में भी आदेश जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन एमएल चौरसिया ने बताया कि इलाहाबाद में ई-रिक्शा के 13 डीलरों को ट्रेड सार्टिफिकेट जारी किया गया है। इन डीलरों के यहां से खरीदे गए वाहनों का रजिस्ट्रेशन आरटीओ कार्यालय में होगा। ई-रिक्शा की रजिस्ट्रेशन फीस ऑटो-विक्रम की भांति ही होगी। साथ ही फिटनेस में भी कुछ राहत दी गई है। इसके अलावा इन रिक्शों को प्रदूषण सार्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि रूट निर्धारण के लिए शहर समेत नैनी-झूंसी में 15 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां से इन रिक्शों का संचालन होना है। एआरटीओ प्रवर्तन को इन रूटों के सर्वे का निर्देश दिया गया है। इसके बाद उसे आरटीए की बैठक में रखा जाएगा। उधर, निगम के लाइसेंस प्रभारी पीके मिश्र का कहना है कि ई-रिक्शा चालकों द्वारा आगे आरटीओ से रजिस्ट्रेशन के पेपर दिखाने के बाद ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed