फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Duty imposed in election of dead teacher, information received when letter of duty arrived

मृत शिक्षक की चुनाव में लगाई ड्यूटी, ड्यूटी पत्र पहुंचा तो हुई जानकारी

Fri, 23 Apr 2021 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Apr 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Duty imposed in election of dead teacher, information received when letter of duty arrived
corona virus - फोटो : social media
कोरोना संक्रमण से मौत के मुंह में चले गए शिक्षक की ड्यूटी कौशाम्बी जिले में पंचायत चुनाव में लगा दी गई। बहरिया क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक प्रेमशंकर मिश्र को 29 अप्रैल के लिए तैनाती दी गई। उन्हें 28 अप्रैल को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी के जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 22 अप्रैल को जारी चुनाव ड्यूटी के पत्र को 23 अप्रैल को स्थानीय खंड शिक्षाधिकारी एवं विद्यालय को भेजा गया। खंड शिक्षाधिकारी बहरिया को बीआरसी में जब यह पत्र मिला तो उन्होंने सहायक अध्यापक प्रेमशंकर मिश्र के निधन की खबर निर्वाचन कार्यालय को भेजने के साथ उनकी ड्यूटी काटने का पत्र भेजा है। विभाग का दावा है कि प्रेमशंकर मिश्र का निधन कोरोना से नहीं, हार्ट अटैक से हुआ है। 
विज्ञापन


परिषदीय शिक्षक एवं एमडीएम प्रभारी कोरांव का निधन
जिले के एक और शिक्षक की मौत हो गई है। कोरांव विकास खंड के शिक्षक एवं एमडीएम प्रभारी विजय बहादुर सिंह के बारे में कहा गया है कि वह कोरोना संदिग्ध थे, उनकी रिपोर्ट नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed