{"_id":"5c1ff198bdec2256fe7bd2cd","slug":"during-the-kumbh-fair-the-roadways-workers-will-be-on-duty-with-uniform-and-name-plates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले के दौरान वर्दी और नेम प्लेट के साथ ड्यूटी पर होंगे रोडवेजकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले के दौरान वर्दी और नेम प्लेट के साथ ड्यूटी पर होंगे रोडवेजकर्मी
Mon, 24 Dec 2018 02:12 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को लेखराजपुर-कटका गांव में कुंभ मेले के लिए तैयार किए गए अस्थाई बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए स्थाई रैन बसेरा तथा कैंप कार्यालय का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। कुंभ मेले के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए परिवहन मंत्री ने विभागीय अफसरों को खास निर्देश दिए।
कुंभ मेले के दौरान झूंसी के लेखराजपुर-कटका गांव में तैयार किए गए अस्थाई बस अड्डे पर ड्यूटी करने वाले रोडवेजकर्मी वर्दी के साथ ही अपने-अपने नेम प्लेट के साथ तैनात रहेंगे। रविवार को कुंभ के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे परिवहन मंत्री श्री सिंह ने अस्थाई बस अड्डे पर सफाई को लेकर खास ध्यान रखने की हिदायत मातहतों को दी। सफाईकर्मी भी ड्यूटी के वक्त बा-वर्दी होंगे। परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव ने कुंभ के बजट से तैयार किए गए कैंप कार्यालय, रैन बसेरा और बसों को खड़ा करने के लिए बनाए जा रहे अन्य इंतजामों को भी देखा। कुंभ मेले के दौरान पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लिए संचालित होने वाली सभी बसों की खिड़कियों के टूटे शीशे को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। बसों के संचालन की जानकारी देने के लिए महिला और पुरूष उद्घोषकों को लगाए जाने के भी परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए। तकरीबन पौन घंटे के निरीक्षण के बाद परिवहन मंत्री यहां से रवाना हुए।
परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को स्थाई बस स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन तलाशने के भी निर्देश दिए। जमीन मिलते ही स्थाई बस स्टेशन का निर्मॉाण शुरू करा दिया जाएगा। परिवहन मंत्री श्री सिंह का मानना था कि कुंभ मेले की दृष्टि से झूंसी बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में यहां स्थाई बस स्टेशन का निर्माण किया जाना जरूरी है।