फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During the DM's inspection, 10 workers were found absent, their salaries were withheld for a day and an explanation was sought.

Prayagraj News: डीएम के निरीक्षण में 10 कर्मी मिले गैरहाजिर, एक दिन का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
During the DM's inspection, 10 workers were found absent, their salaries were withheld for a day and an explanation was sought.
जिलाधिकारी में विकास भवन के विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया। अमर उजाला
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिले 10 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने व उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश उन्होंने दिए।
विज्ञापन

गैरहाजिर कर्मचारियों में स्वतः रोजगार विभाग के अमित शुक्ला, कृषि विभाग के प्रशांत कुशवाहा व अजय प्रताप सिंह, पशुपालन विभाग के जाहिद अली, जिला समाज कल्याण (विकास) विभाग की प्रीतू शुक्ला और विकास सिंह, पंचायत विभाग की इंतेजार फात्मा व लाल बहादुर यादव, उद्यान विभाग के अनिल कुमार मौर्य, लघु सिंचाई विभाग के संजू कुमार सिंह व रीता देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि विकास भवन में प्रत्येक बृहस्पतिवार ग्राम प्रधानों से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों के कार्यों का औचक निरीक्षण किया जाए और सफाई के संबंध में रैंडम फीडबैक लिया जाए। खराब फीडबैक वाले सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी ली ओर पोर्टल को चेक करते हुए शून्य भुगतान करने वाले सचिवों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जिन पंचायत सहायकों ने एक भी सर्विस नहीं दी है, उनके साथ एडीओ पंचायत से भी स्पष्टीकरण लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed