{"_id":"5fa6fcbe8ebc3e9ba2053582","slug":"due-to-technical-problem-only-51-students-could-deposit-fees-in-b-sc-city-desk-news-ald291029014","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी समस्या के चलते बीएससी में मात्र 51 छात्र जमा कर सके फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी समस्या के चलते बीएससी में मात्र 51 छात्र जमा कर सके फीस
Sun, 08 Nov 2020 01:29 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि)
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इविवि में चल रहे प्रवेश में शनिवार को छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सर्वर एवं तकनीकी समस्या के कारण परेशान होना पड़ा। बीएससी गणित के लिए सीट लॉक और प्रमाणपत्रों को अपलोड कर चुके छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फीस नहीं जमा कर सके। ऐसे में पंजीकरण करवा चुके मात्र 51 छात्र-छात्राएं ही फीस जमा कर पाए। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि छात्रों की परेशानी को देखते हुए प्रवेश के लिए एक दिन का समय बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी आठ नवंबर की शाम चार बजे तक अपने दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
बीकॉम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग नौ को
जगत तारन गर्ल्स पीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष (स्ववित्त पोषित) की काउंसलिंग नौ नवंबर से होगी। जो छात्राएं जगत तारन में प्रवेश चाहती हैं और फार्म भरा है, उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी। प्राचार्या डॉ. कमला दुबे के अनुसार अनारक्षित वर्ग में 150 अथवा अधिक, ईडब्ल्यूएस में 90, ओबीसी में 116 अथवा अधिक की काउंसलिंग होगी। इसके अलावा एससी वर्ग में 50 अथवा इससे अधिक अंक पाने वाली छात्राओं की काउंसलिंग होगी। एसटी वर्ग में एक भी छात्राओं ने आवेदन नहीं किया है। कॉलेज में बीए में नौ नवंबर को सामान्य वर्ग में 125 अथवा अधिक और 10 नवंबर को सामान्य वर्ग में 110 अथवा अधिक अंक पाने वालों को प्रवेश दिया जाएगा।
एडीसी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कल से
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए नौ नवंबर से काउंसलिंग शुरू होगी। बीकॉम प्रथम वर्ष में सभी वर्ग में 175 अथवा अधिक और अनुसूचित जाति की सभी छात्राएं, बीएससी 100 अंक या अधिक पाने वाले सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं सुबह नौ से 11 बजे के बीच काउंसलिंग के लिए रिपोर्ट करें। जीरो रोड परिसर में बीकॉम में प्रवेश के लिए 175 अंक पाने वाली अनारिक्षत वर्ग एवं एससी की सभी छात्राएं प्रवेश के लिए नौ नवंबर को रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
ईसीसी में नए शैक्षिक सत्र में ऑनलाइन कक्षाएं नौ नवंबर से
इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश पूरा होने के बाद अब नौ नवंबर से ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की तैयारी है। प्रवेश समिति के अध्यक्ष डॉ. जस्टिन मसीह ने बताया कि कोरोना महामारी चलते एवं अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नए प्रवेश लेने वालों को तीन किश्त में फीस जमा करने की सुविधा दी गई है। बीएड में प्रवेश ठीक तरीके से चल रहा है। शनिवार तक सभी चयनित सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश हो चुका है। बची हुई समस्त सीटें प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के लिए नौ नवंबर से खोल दी जाएंगी।