फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to fear of bad result, a tenth student hanged

खराब रिजल्ट के डर से दसवीं की छात्रा ने लगाई फांसी 

Thu, 25 Apr 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of bad result, a tenth student hanged

हाईस्कूल की एक छात्रा ने खराब रिजल्ट आने के अंदेशे में परिणाम आने से पहले ही फांसी लगाकर जान दे दी। उसे फांसी पर उसे लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। मां और भाई-बहन उससे लिपटकर रोने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर उसने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक थाना खुल्दाबाद, हिम्मतगंज के काला डंडा निवासी रमेश कुमार सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। चार बच्चों में तीसरे नंबर की रीति 16 वर्ष विद्यावती दरबारी विद्यालय से हाईस्कूल की छात्रा थी। परिजनों का कहना है कि बोर्ड इम्तहान के दौरान उसके कुछ पेपर खराब हो गए थे, जिसको लेकर वह काफी परेशान रहती थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद रिजल्ट आने की बात सुनकर वह तनाव में आ गई थी। मंगलवार शाम रोजाना की तरह सभी लोगों के साथ उसने खाना खाया लेकिन, आधी रात के बाद मौका पाकर वह किचन में चली गई और वहां रखे बक्से के सहारे चूल्ले पर फंदा फंसाकर फांसी लगा ली। सुबह जब मां किचन के भीतर पहुंची तब रीति को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। तब तक पड़ोस के लोग भी आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। परिवार के लोगों में रोना-पिटना मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर रोशनलाल के मुताबिक शव को देखकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed