फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to a dispute over drinking alcohol, a friend strangled him to death with a towel, police is searching for

Prayagraj : शराब पीने में हुए विवाद में दोस्त ने तौलिए से गला घोंटकर मार डाला, आरोपी की खोजबीन में जुटी पुलिस

Sat, 21 Dec 2024 01:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 01:22 PM IST
सार

कौशाम्बी के महेवाघाट स्थित कुरई गांव का रहने वाला अरुण कुमार (25) मजदूरी करता था। वह शुक्रवार को धूमनगंज निवासी अपने दोस्त संग वहां शराब लेकर पहुंचा था। वहां दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी और इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
Due to a dispute over drinking alcohol, a friend strangled him to death with a towel, police is searching for
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरामुफ्ती में शराब पीने केे दौरान हुए विवाद में दोस्त ने ही 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। पहले मारपीट और फिर तौलिए से गला घोंट दिया। इसके बाद मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में देर रात तक दबिश देती रही। कौशाम्बी के महेवाघाट स्थित कुरई गांव का रहने वाला अरुण कुमार (25) मजदूरी करता था। वह शुक्रवार को धूमनगंज निवासी अपने दोस्त संग वहां शराब लेकर पहुंचा था। वहां दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी और इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन


आरोप है कि इसे लेकर दोनों में मारपीट होने लगी और तभी आरोपी दोस्त ने अरुण का तौलिये से गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। यह देखकर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पूरामुफ्ती पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल व परिजनों को सूचना देने के बाद शव मर्चरी भेजवा दिया गया। पूरामुफ्ती प्रभारी मनोज कुमार सिंह देर रात तक आरोपी की तलाश में पूरामुफ्ती से लेकर कौशाम्बी तक अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते रहे। एसीपी धूमनगंज राजकुमार मीना ने बताया कि शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था।आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed