{"_id":"6618f9f4e337c1ee2903a0a5","slug":"dubai-carnival-brings-fun-and-excitement-colorful-fishes-in-600-feet-water-tunnel-fascinate-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मस्ती और धमाल लेकर आया दुबई कर्निवाल, 600 फीट के वाटर टनल में रंग बिरंगी मछलियों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मस्ती और धमाल लेकर आया दुबई कर्निवाल, 600 फीट के वाटर टनल में रंग बिरंगी मछलियों ने मन मोहा
Fri, 12 Apr 2024 02:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:45 PM IST
सार
कार्निवाल में खरीदारी के लिए देशभर के नामी ब्रांड के स्टाल भी लगाए गए हैं। कर्निवाल में आकर्षण का केंद्र 600 फीट का अंडर वाटर फिश टनल रहा। प्रयागराज में अनूठे तरह की यह अंडर वाटर टनल पहली बार बनाई गई है।
विज्ञापन
दुबई कार्निवाल का उद्घाटन करते महापौर गणेश केसरवानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज में धूूम मचाने के लिए एक बार फिर से दुबई कर्निवाल आ गया है। बृहस्पतिवार की शाम यहां मेयर गणेश केसरवानी ने पूजन करने के साथ शुभारंभ किया। यहां अगले कई दिन लोग कर्निवाल में जहां लोग तमाम तरह के झूलों का लुत्फ उठा सकेंगे तो वहीं कई प्रांतों के लजीज व्यंजन भी चखने का उन्हें मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्निवाल में खरीदारी के लिए देशभर के नामी ब्रांड के स्टाल भी लगाए गए हैं। कर्निवाल में आकर्षण का केंद्र 600 फीट का अंडर वाटर फिश टनल रहा। प्रयागराज में अनूठे तरह की यह अंडर वाटर टनल पहली बार बनाई गई है। खास बात यह है कि इसमें 400 फीट तक एक्यूरियम लगाया गया है। टनल के नीचे से निकलते हुए लोगों ने रंग-बिरंगी मछलियों को भी देखा। एक बारगी लोगों को यही लगा जैसे वह समंदर के नीचे आकर रंग बिरंगी मछलियों से ही घुल मिल गए हों। इतना ही नहीं कर्निवाल में थीम बर्ड हाउस भी पहली बार लगाया गया है। इसके माध्यम से पक्षियों को बचाने का संदेश भी दिया गया है। बता दें कार्निवाल का मीडिया पार्टनर अमर उजाला ही है।
विज्ञापन
जय कैला मां और गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित कर्निवाल में सिर्फ व्यंजनों के 40 स्टाल लगाए गए हैं। इसके अलावा कपड़े, ड्राई फ्रूट, फर्नीचर, आभूषण, क्रॉकरी और सजावटी सामान के भी स्टॉल लगाए गए हैं। यहां दर्शकों के लिए कार्निवाल का प्रवेश द्वार 300 फीट का तैयार किया गया है। वहां रंग-बिरंगी लाइट के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। कर्निवाल का आनंद शाम चार बजे से रात 11 बजे तक लिया जा सकता है।