फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dshann moved with force, to Daras

 दल बल संग दरस देने चले दशानन

Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dshann moved with force, to Daras
allahabad
इलाहाबाद। श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से सोमवार को लंकेश रावण की शोभा यात्रा पूरे राजसी ठाठ से निकाली गई। पूरे रास्ते लंकेश की जय-जयकार होती रही। कर्नलगंज स्थित भारद्वाज आश्रम में शिवार्चन के बाद आरंभ हुई शोभायात्रा आनंद भवन कर्नलगंज चौराहा, थाना चौराहा नेतराम चौराहा, लक्ष्मी टाकीज चौराहा, कचहरी डाकखाना, विश्वविद्यालय चौराहा, कटरा से मनमोहन पार्क होते हुए रामवाटिका पहुंचकर पूरी हुई। 
विज्ञापन

सबसे आगे चल रही ढोल नगाड़ा पार्टी ने लंकेश के आगमन की सूचना दी। शोभायात्रा में हाथी ,घोड़े, विजय पताका और शाही धुन बजाते पाइप बैंड के साथ रावण की सेना चली। ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से प्रदर्शन करती डेढ़ दर्जन चौकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। चांदी की चौकी पर कुंभकर्ण, विभीषण, मेघनाद जबकि रानी मंदोदरी चांदी के मयूर रथ पर सवार रहीं। हाथी पर रखे चांदी के हौदे पर सवार होकर लंकेश चले। पूरे कटरा क्षेत्र को बिजली की आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल, शंकरलाल चौरसिया, मोहन लाल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, राकेश चौरसिया, विनोद, सुधीर कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed