फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drunken youths attacked Sepoy-Dewan

नशे में धुत युवकों ने सिपाही-दीवान पर बोला हमला

Fri, 15 Nov 2019 02:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Drunken youths attacked Sepoy-Dewan
Drunken youths attacked Sepoy-Dewan - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। कटरा में बृहस्पतिवार देर रात नशे में धुत दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। गालीगलौच से रोकने पर सिपाही दीवान पर हमला बोल दिया। जिस पर हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी एसपी सिटी, सीओ भी थाने पहुंचे। बताया कि देर रात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

घटना रात करीब 12 बजे की है। कर्नलगंज पुलिस के मुताबिक, 100 नंबर पर सूचना मिली कि कटरा में परिवार परामर्श केंद्र के पास नशे में धुत कुछ लोग गालीगलौच कर रहे हैं। जानकारी पर पीआरवी 84 मौके पर पहुंची तो वहां दो युवक मिले। आरोप है कि गालीगलौच से मना करने पर दोनों पीआरवी में तैनात दीवान दीनानाथ सिंह व सिपाही राघवेंद्र सिंह से ही उलझकर गालीगलौच करने लगे।
विज्ञापन

विरोध पर हमलावर हो गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। किसी तरह दोनों को लेकर पीआरवी टीम थाने पहुंची। उधर पुलिसकर्मियों से मारपीट की खबर मिलते ही प्रभारी एसपी सिटी, सीओ कर्नलगंज सत्येंद्र प्रसाद तिवारी भी कर्नलगंज थाने पहुंच गए। एहतियातन जार्जटाउन थाने की फोर्स को भी बुला लिया गया। कर्नलगंज पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पवन सिंह व मो. अबरार बताया। प्रभारी एसपी सिटी आशुतोष मिश्र ने बताया कि गालीगलौच की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से दोनों आरोपियों ने मारपीट की। दोनों घटना के वक्त नशे में धुत थे। दीवान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हेें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed