फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drizzle of fog... life has come to a standstill

Prayagraj News: कोहरे की बूंदाबांदी... ठहर सी गई जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Drizzle of fog... life has come to a standstill
सुबह से शाम तक सर्द मौसम, रात में कोहरे की बूंदाबांदी की वजह से जिंदगी ठहर सी गई है। रविवार को जिलेभर में कड़ाके की सर्दी पड़ी। लोग घरों में दुबके रहे। जिन्होंने रजाई से उठने की जहमत उठाई वह बाहर आकर अलाव के सामने बैठ गए। सर्दी का सितम ये रहा कि वाहनों से खचाखच भरीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। बाजारों में दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। छुट्टी के दिन जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकले वो बाकायदा जैकेट, दस्ताने और टोपी साथ ले गए।
विज्ञापन

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री कम होकर 14.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम होकर आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी घना कोहरा रहेगा। तापमान में कमी की वजह से शीत दिवस (कोल्ड डे) की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 31 दिसंबर तक गलन वाली सर्दी से राहत मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन

वहीं, किसान फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए सर्दी में भी खेतों में डटे रहे। कुछ जगहों पर अलाव के सामने लोग बैठे नजर आए तो कई सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलने के इंतजाम नाकाफी रहे। मौसम वैज्ञानिक इविवि के शैलेंद्र कुमार राय के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान में कमी आई है। सर्द पछुआ हवाओं की वजह से कम से कम तीन दिन अभी तापमान और गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, घरों में दुबके लोग

तहसील क्षेत्र में दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं और आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते गलन रही। गलन से छुट्टा मवेशियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। नगर पंचायत कोरांव में अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा चिह्नित 19 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में अलाव जलाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं।
-----------------
स्थानीय लोगों ने अलाव जलाने की लगाई गुहार
रविवार को सर्दी का असर दिखा। स्थानीय लोगों ने सहसों चौराहे पर अलाव जलाने की मांग प्रशासनिक अफसरों से की है। लोगों ने बताया कि सहसों चौराहे पर यात्री बस पकड़ने के लिए आते हैं। इस दौरान उन्हें बस का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में अलाव जलने से उन्हें सर्दी से राहत मिलेगी। सहसों निवासी चंद्रधर दुबे, अनुराग शुक्ला, शिवधारीपाल, पप्पू गुप्ता, पप्पू यादव, मनोज सिंह ने चौराहे व आसपास के क्षेत्रों में अलाव जलवाने की मांग की है।
विकासखंड कौंधियारा के ग्राम सभा करमा बाजार में पिछले एक सप्ताह से प्रमुख बाजारों और चौराहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि कई जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही और जगहों पर अलाव जलाए जाएंगे।
---------------

घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
क्षेत्र में सुबह से शाम तक धुंध छाई रही। शाम होते ही कोहरे ने पूरे क्षेत्र को आगोश में ले लिया। जिस वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। खेतों में कोहरे की चादर बिछी रही। कई स्थानों पर दृश्यता 10 से 20 मीटर तक सिमट गई है। करछना तहसील के कछारी इलाकों में सर्दी का असर और भी ज्यादा देखने को मिल रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें, गुनगुना पानी पिएं। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। परिवहन विभाग के अफसरों ने वाहन चालकों से कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed