फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   driving license news : Now get your DL by answering eight questions online

driving licence news : अब ऑनलाइन आठ सवालों के जवाब देकर घर बैठे पा सकते हैं अपना डीएल

Sun, 29 May 2022 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 May 2022 12:46 AM IST
सार

आरटीओ दफ्तर में शनिवार से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का ऑन स्पाट कोटा बंद कर दिया गया। अब लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विभाग की ओर से कोई भी स्लाट नहीं बुक नहीं किया जाएगा। बल्कि घर बैठे खुद परीक्षा देकर लर्निंग लाइसेंस प्राप्त किया जा सकेगा।

विज्ञापन
driving license news : Now get your DL by answering eight questions online
Prayagraj News : ड्राइविंग लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑन लाइन स्लॉट बुक कराने, महीनों आरटीओ कार्यालय की परिक्रमा करने और परीक्षा देने से अब मुक्ति मिल जाएगी। बिचौलियों से निजात दिलाने के लिए परिवहन विभाग ने घर बैठे ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब घर बैठे ही पोर्टल पर जहां ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा, वहीं बिना दफ्तर गए परीक्षा भी देकर लाइसेंस प्राप्त किया जा सकेगा। 

विज्ञापन



आरटीओ दफ्तर में शनिवार से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का ऑन स्पाट कोटा बंद कर दिया गया। अब लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विभाग की ओर से कोई भी स्लाट नहीं बुक नहीं किया जाएगा। बल्कि घर बैठे खुद परीक्षा देकर लर्निंग लाइसेंस प्राप्त किया जा सकेगा। लर्निंग लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवाने और वेरिफेकेशन के लिए भी आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन



यह व्यवस्था ऑनलाइन, फेसलेस माध्यम से प्रदान की जाएगी। अबतक की व्यवस्था के तहत लर्निंग लाइसेंस का आवेदन करने के बाद स्लाट 80-90 दिनों के बाद मिला करता था। अब नई व्यवस्था में इतना समय नहीं लगेगा। इस प्रक्रिया से पैसा, परिश्रम और वक्त तीनों की बचत होगी। आवेदन करने के बाद कुछ घंटे के भीतर परीक्षा पास करके लर्निंग लाइसेंस हासिल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारथी पोर्टल पर जाकर करना होगा आवेदन

संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आवेदनकर्ताओं को सारथी पोर्टल पर जाना होगा। वहां ऑनलाइन और फेसलेस का विकल्प मिलेगा। फेसलेस पर क्लिक करने के बाद अपना आधार नंबर लिंक करना होगा। फिर आधार नंबर का ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन होगा।


ओटीपी भरने के बाद बाकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके तहत फार्म भरना, आवश्यक दस्तावेज की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड करना और नियमानुसार फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसके बाद आरटीओ की तरफ से ऑनलाइन टेस्ट के लिए ओटीपी भेजा जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट के दौरान आवेदक का चेहरे का सत्यापन किया जाएगा। फिर परीक्षा के लिए 15 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें आठ सवालों के सही जवाब देने होंगे। 

क्या कहते हैं अधिकारी

इस नई व्यवस्था से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदनकर्ताओं को कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। बहुत ही आसानी से घर बैठे ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया जा सकेगा। - सियाराम वर्मा, एआरटीओ (प्रशासन)।   



इनके लिए जारी रहेगी पुरानी व्यवस्था 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार 28 मई तक जिन लोगों को स्लाट प्राप्त हो चुका है या जिन लोगों ने आवेदन कर दिया है, उनके लिए पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी। इनमें कुल 5826 आवेदनकर्ता शामिल हैं। उन्हें 25 अगस्त तक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed