फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Driver's name and mobile number to be displayed on e-rickshaws – Police Commissioner

प्रयागराज : ई-रिक्शा पर दर्ज होगा चालक का नाम और मोबाइल नंबर, पुलिस कमिश्नर ने दिया निर्देश

Sun, 23 Aug 2026 08:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

आगामी रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और बारावफात के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और ई-रिक्शा से जुड़ी समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है।

विज्ञापन
Driver's name and mobile number to be displayed on e-rickshaws – Police Commissioner
पीयूष मोर्डिया, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगामी रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और बारावफात के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और ई-रिक्शा से जुड़ी समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने निर्देश दिया है कि ई-रिक्शा पर उसके मालिक या चालक का नाम और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित कराया जाए। इसके साथ ही ई-रिक्शा और निजी बस चालकों का सत्यापन भी कराया जाएगा। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित त्रिवेणी सभागार में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा की पहचान स्पष्ट होने से किसी घटना या शिकायत की स्थिति में चालक तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। पुलिस आयुक्त ने निजी वाहनों में अनधिकृत हूटर और सायरन के इस्तेमाल को लेकर भी सख्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके लिए कार एसेसरीज संचालकों से भी संपर्क कर उन्हें निजी वाहनों में अनधिकृत हूटर-सायरन नहीं लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों का होगा सत्यापन

यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए निजी बस और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ई-रिक्शा पर मालिक या चालक का नाम और मोबाइल नंबर इस तरह अंकित हो कि जरूरत पड़ने पर उसकी पहचान आसानी से की जा सके।

लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण पर जोर

बैठक में 60 और 90 दिन से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर निस्तारण के निर्देश दिए गए। ई-साक्ष्य, घटनास्थल की वीडियोग्राफी और डिजिटल साक्ष्यों के संकलन की प्रक्रिया समय से पूरी करने को कहा गया। वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाने, हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन करने और अपराधी व असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

बाजारों में बढ़ेगी फुट पेट्रोलिंग

रक्षाबंधन को देखते हुए प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ाने के अलावा महिलाओं से चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने को कहा गया। बाजारों में यातायात सुचारु रखने, अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करने और यूपी-112 की त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था को प्रभावी रखने को कहा है।

मंदिरों और जुलूस मार्गों पर विशेष सुरक्षा

पुलिस आयुक्त ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों का सुरक्षा ऑडिट कराने को कहा। आयोजन समितियों से पहले ही संवाद कर कार्यक्रम का समय, भीड़ और आवागमन व्यवस्था की जानकारी जुटाई जाए। बारावफात के जुलूसों को लेकर आयोजकों और अंजुमन कमेटियों के साथ बैठक लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित डेसीबल के भीतर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed