{"_id":"682584bf6130667b440f93d2","slug":"dr-vandana-bansal-sought-security-expressed-threat-to-her-life-from-absconding-shooter-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : डॉ. वंदना बंसल ने मांगी सुरक्षा, फरार शूटर से जताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : डॉ. वंदना बंसल ने मांगी सुरक्षा, फरार शूटर से जताया जान का खतरा
Thu, 15 May 2025 11:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 May 2025 11:37 AM IST
सार
जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल की हत्या के मामले में शामिल फरार चल रहे शूटर से डॉक्टर वंदना बंसल और उनके बेटे को जान का खतरा है। डॉ. वंदना ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
जीवन ज्योति अस्पताल प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल की हत्या के मामले में शामिल फरार चल रहे शूटर से डॉक्टर वंदना बंसल और उनके बेटे को जान का खतरा है। डॉ. वंदना ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
12 जनवरी 2017 की शाम को डॉ. एके बंसल की उनके ही अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद उनकी पत्नी डॉ. वंदना बंसल ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। करीब साढ़े चार साल बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश एसटीएफ ने किया था, जिसमें बिहार के शिक्षा माफिया आलोक सिन्हा को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया। आरोप है कि आलोक सिन्हा ने प्रतापगढ़ के शूटरों को 70 लाख रुपये की सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।
विज्ञापन
हत्याकांड में अब तक पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा, शूटर अख्तर कटरा, शोएब, अबरार मुल्ला और साजिशकर्ता आलोक सिन्हा को आरोपी बनाया जा चुका है। वहीं, प्रतापगढ़ निवासी मो. जैद उर्फ मकसूद, जो कि इस हत्या में शामिल तीन शूटरों में से एक हैं, अब तक फरार हैं। कीडगंज पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
डॉ. वंदना बंसल को बीते कुछ समय में कई बार धमकी भरे पत्र भी मिले हैं, लेकिन इन पत्रों के पीछे किसका हाथ है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। फरार शूटर की गिरफ्तारी न होने से बंसल परिवार की चिंता और दहशत लगातार बनी हुई है।
