{"_id":"621a4858ee47446dea1db6f7","slug":"dr-sp-singh-made-a-world-record-of-107-operations-in-16-30-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ.एसपी सिंह : 16.30 घंटे में 107 आपरेशन का बनाया विश्व कीर्तिमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ.एसपी सिंह : 16.30 घंटे में 107 आपरेशन का बनाया विश्व कीर्तिमान
Sat, 26 Feb 2022 09:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:03 PM IST
सार
एक दिन में सबसे अधिक सर्जरी करने के अपने रिकार्ड को लेेकर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह छह बजे से साढ़े 10 बजे तक लगातार आपरेशन करके यह कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुनून हो तो कोई भी रिकार्ड तोड़ना मुश्किल नहीं होता है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य एवं मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के निदेशक प्रो. एसपी सिंह ने साढ़े 16 घंटे में लगातार 107 आपरेशन करके विश्वकीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने फेकोइमलसिफिकेशन सर्जरी विथ आईओएसल इम्लानटेंशन के जरिए इस कीर्तिमान को हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
एक दिन में सबसे अधिक सर्जरी करने के अपने रिकार्ड को लेेकर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह छह बजे से साढ़े 10 बजे तक लगातार आपरेशन करके यह कीर्तिमान स्थापित किया है। सभी सर्जरी निशुल्क हुई है। बताया कि अभी तक 2001 में 11 घंटे में 81 मोतियाबिंद की सर्जरी ईसीसीई विधि से करके उन्होंने अपना नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम शामिल कराया था।
विज्ञापन
इसके पहले सलाहकार और नेत्र विज्ञान के प्रमुख सेना अस्पताल अनुसंधान एवं रेफरल, नई दिल्ली ब्रिगेडियर डॉ. जेकेएस परिहार ने 2011 में पूर्वी लद्दाख में सीमा पर उच्चतम मोतियाबिंद सर्जरी शिविर में 34 फेकोइमल्सीफिकेशन सर्जर कर विश्व रिकार्ड बनाया था। साथ ही उनका नाम लिम्का बुुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज है।
विज्ञापन
प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि उन्होंने 2016 में बिग्रेडियर डॉ. जेकेएस परिहार के रिकार्ड को तोड़ते हुए 2016 में एक दिन में 52 फेकोइमल्सीफिकेशन सर्जरी की थी। शुक्रवार को उन्होंने अपने ही 2016 के रिकार्ड को तोड़ते हुए एक दिन में 107 फेकोइमल्सीफिकेशन सर्जरी की। उन्होंने बताया कि इस रिकार्ड को बनाने और कार्य को निष्ठा सेकरने की प्रेरणा उनको पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से मिली है।