फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr.SP Singh: Made a world record of 107 operations in 16.30 hours

डॉ.एसपी सिंह : 16.30 घंटे में 107 आपरेशन का बनाया विश्व कीर्तिमान 

Sat, 26 Feb 2022 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 09:03 PM IST
सार

एक दिन में सबसे अधिक सर्जरी करने के अपने रिकार्ड को लेेकर  प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह छह बजे से साढ़े 10 बजे तक लगातार आपरेशन करके यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

विज्ञापन
Dr.SP Singh: Made a world record of 107 operations in 16.30 hours
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जुनून हो तो कोई भी रिकार्ड तोड़ना मुश्किल नहीं होता है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य एवं मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के निदेशक प्रो. एसपी सिंह ने साढ़े 16 घंटे में लगातार 107 आपरेशन करके विश्वकीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने फेकोइमलसिफिकेशन सर्जरी विथ आईओएसल इम्लानटेंशन के जरिए इस कीर्तिमान को हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। 

विज्ञापन




एक दिन में सबसे अधिक सर्जरी करने के अपने रिकार्ड को लेेकर  प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह छह बजे से साढ़े 10 बजे तक लगातार आपरेशन करके यह कीर्तिमान स्थापित किया है। सभी सर्जरी निशुल्क हुई है। बताया कि अभी तक 2001 में 11 घंटे में 81 मोतियाबिंद की सर्जरी ईसीसीई विधि से करके उन्होंने अपना नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम शामिल कराया था।
विज्ञापन




इसके पहले सलाहकार और नेत्र विज्ञान के प्रमुख सेना अस्पताल अनुसंधान एवं रेफरल, नई दिल्ली ब्रिगेडियर डॉ. जेकेएस परिहार ने 2011 में पूर्वी लद्दाख में सीमा पर उच्चतम मोतियाबिंद सर्जरी शिविर में 34 फेकोइमल्सीफिकेशन सर्जर कर विश्व रिकार्ड बनाया था। साथ ही उनका नाम लिम्का बुुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि उन्होंने 2016 में बिग्रेडियर डॉ. जेकेएस परिहार के रिकार्ड को तोड़ते हुए 2016 में एक दिन में 52 फेकोइमल्सीफिकेशन सर्जरी की थी। शुक्रवार को उन्होंने अपने ही 2016 के रिकार्ड को तोड़ते हुए एक दिन में 107 फेकोइमल्सीफिकेशन सर्जरी की। उन्होंने बताया कि इस रिकार्ड को बनाने और कार्य को निष्ठा सेकरने की प्रेरणा उनको पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed