फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Deena Nath Tiwari, President of Shambhunath Group, passed away

शंभूनाथ ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. दीना नाथ तिवारी का निधन

Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dr. Deena Nath Tiwari, President of Shambhunath Group, passed away
शंभूनाथ ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. दीना नाथ तिवारी का निधन
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्थान शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. दीना तिवारी नहीं रहे। ह्दयगति रुक जाने से बृहस्पतिवार को उनकी निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। अशोक नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उस वक्त घर पर उनके पास पत्नी, बेटी एवं पुत्र सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। रसूलाबाद घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया।
मुखाग्नि उनके उनके पुत्र एवं विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी ने दी। घाट पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई शोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें उत्थान शंभूनाथ ग्रुप की सभी शिक्षण संस्थाओं के निदेशक, शिक्षक एवं स्टाफ के लोग उपस्थित रहे। उत्थान शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव कौशल तिवारी ने भारी मन से कहा कि डॉ. दीना नाथ के निधन से उत्थान शंभूनाथ ग्रुप को तो अपूरणीय क्षति हुई ही है, उन्हें भी व्यक्तिगत रूप से भारी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।
विज्ञापन

डॉ. दीना नाथ तिवारी अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में केंद्रीय योजना आयोग के सदस्य रहे। साथ ही वह छत्तीसगढ़ में योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। शिक्षा, कृषि एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा। उनकी संस्था उत्थान को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एल्कॉन सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके अलावा वह 12 वर्षों से विज्ञान परिषद प्रयाग के सभापति थे और उन्हीं के मार्गदर्शन में शताब्दी समारोहों का आयोजन किया गया। उनके निधन पर विज्ञान परिषद के प्रयाग की ओर से प्रो. शिव गोपाल मिश्र, प्रो. कृष्ण बिहारी पांडेय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, डॉ. अर्चना पांडेय, देवव्रत द्विवेदी आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed