फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Double decker e-buses will run from airport to bus station chheoki

Prayagraj : एयरपोर्ट से बस स्टेशन, छिवकी के लिए चलेंगी डबल डेकर ई-बसें

Wed, 19 Feb 2025 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 07:05 PM IST
सार

पिछले दिनों ही यूपी रोडवेज प्रयागराज के बेड़े में दो डबल डेकर ई-बसें शामिल की गई हैं। ये राजापुर स्थित रोडवेज के वर्कशॉप में खड़ी हैं। यह पहला मौका है कि जब प्रयागराज में डबल डेकर बसों का संचालन होगा। दोनों एसी बसों में 65-65 सीट हैं। इनका संचालन नगरीय परिवहन निदेशालय करेगा।

विज्ञापन
Double decker e-buses will run from airport to bus station chheoki
प्रयागराज पहुंची डबल डेकर बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली से पहले संगमनगरी में डबल डेकर ई-बसें चलाने की तैयारी चल रही है। इसके संभावित रूट में प्रयागराज एयरपोर्ट से सिविल लाइंस बस स्टेशन व एयरपोर्ट-प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

पिछले दिनों ही यूपी रोडवेज प्रयागराज के बेड़े में दो डबल डेकर ई-बसें शामिल की गई हैं। ये राजापुर स्थित रोडवेज के वर्कशॉप में खड़ी हैं। यह पहला मौका है कि जब प्रयागराज में डबल डेकर बसों का संचालन होगा। दोनों एसी बसों में 65-65 सीट हैं। इनका संचालन नगरीय परिवहन निदेशालय करेगा। इन बसों के साथ ही शहर में शटल सेवा के रूप में चल रहीं 40 सीटर अटल बसों का भी संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

प्रयागराज में कम ऊंचाई के रेल अंडर पास काफी हैं। इससे इनका संचालन उन रूटों पर किया जाएगा, जिसमें रेल अंडर पास नहीं हैं। प्रयागराज में कुल 300 ई-बसें चलाई जानी हैं। इनमें 100 बसें पीएम ई-बस योजना के तहत आएंगी। वहीं, 100 बसें नगर विकास विभाग उपलब्ध कराएगा। इनके संचालन के लिए राजापुर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में डिजिटल कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। इन सभी बसों में पैनिक बटन रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed