फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Domino Pizza removed from front, seized goods including tents

डोमिनोज पिज्जा के सामने से हटाया कब्जा, टेंट समेत सामान जब्त

Tue, 31 Dec 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Domino Pizza removed from front, seized goods including tents
Domino Pizza removed from front, seized goods including tents - फोटो : ALDCOMPACT
डोमिनोज पिज्जा के सामने से हटाया कब्जा, टेंट समेत अन्य सामान जब्त
विज्ञापन

एसपी मार्ग पर कार्रवाई से हड़कंप, 16 गुमटी, सात ठेले, 23 फल-सब्जी की दुकानें ध्वस्त
सड़क पर वर्कशाप चला रहे 16 मैकेनिकों के औजार किए जब्त, चालान
प्रयागराज। नगर निगम ने सोमवार को कैंट से सिविल लाइंस तक अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क और फुटपाथ खाली कराए। एसपी मार्ग पर डोमिनोज पिज्जा के सामने फुटपाथ पर लगा टेंट उजाड़ दिया गया। शामियाना, पाइप समेत अन्य सामान दस्ते ने जब्त कर लिया। वहीं कार्रवाई के दौरान 16 गुमटी, सात ठेले, 23 फल-सब्जी की दुकानें हटवाई गईं। इस दौरान सड़क पर वर्कशाप चलाने वाले 16 मैकेनिकों के औजार समेत अन्य सामान जब्त कर चालान किया गया।
नगर आयुक्त रविरंजन के निर्देश पर कैंट, सिविल लाइंस पुलिस के साथ अतिक्रमण अभियान के उप प्रभारी मनोज कुमार ने एससीएम प्रथम और द्वितीय के नेतृत्व में बेली रोड से अभियान शुरू किया। सीएमओ कार्यालय के पास से दस्ता स्टैनली रोड, हिंदू हॉस्टल चौराहा, थार्नहिल रोड, एसपी मार्ग और एमजी मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

एसपी मार्ग पर डोमिनोज पिज्जा के सामने नए साल पर पिज्जा बिक्री के लिए लगाए गए टेंट को निगम के दस्ते ने उजाड़ दिया। शामियाना, पाइप समेत अन्य सामान निगम ने जब्त कर चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थार्नहिल रोड से हटाए गए झुग्गी वाले, रैन बसेरों तक पहुंचाए गए
नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने थार्नहिल रोड पर फुटपाथ पर झुग्गी बनाकर रह रहे 20 से अधिक लोगों को हटा दिया। झुग्गी तोड़कर वहां रहने वालों को रैन बसेरों तक पहुंचाया गया। उन्हें बताया गया कि सड़क के किनारे नहीं रैन बसेरों में ही रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed