फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dokbnsl received death threats

डॉ.बंसल को मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 04 Oct 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 04 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल को मोबाइल फोन पर अपहरण कर जान से मारने की धमकी मिल रही है। कई दिनों से फोन पर मिल रही धमकी से परेशान डॉ. बंसल ने कीडगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट में लिखाए गए मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


डॉ. बंसल ने कीडगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल पर 9473537914 नंबर से कॉल आ रही है। कॉल करने वाला उन्हें धमका रहे हैं कि बिल्डर संजीव अग्रवाल के खिलाफ जार्जटाउन थाने में दर्ज मुकदमा वापस ले लो, अन्यथा अपहरण कर गोली मारी दी जाएगी। मंगलवार को डॉ. बंसल के मोबाइल पर कई बार कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी से परेशान होकर डॉ. बसंल कीडगंज थाने पहुंचे और मोबाइल नंबर के आधार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कर ली। एसओ कीडगंज उमेश कुमार ने बताया कि डॉ. बंसल का आरोप है कि अनजान मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुकदमा दर्ज हो गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले युवक की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में डॉ.बंसल की कार पर घर के बाहर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में बिल्डर संजीव अग्रवाल समेत पांच के खिलाफ जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद बंसल के पड़ोस में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बगल से उनकी सूचना पर जार्जटाउन पुलिस ने बैग से देशी बम बरामद किए थे। इस मामले में डॉक्टर की तहरीर पर जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं कुछ दिन पूर्व डॉ़. बंसल के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई थी। मरीज की मौत के बाद 23 सितंबर को परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। डॉ. बंसल की तहरीर पर कीडगंज पुलिस ने इस मामले में अरुण, रंजन, विनोद, अनिल समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed