{"_id":"5cc204e2bdec223c9927758a","slug":"document-verification-starts-today-for-railway-group-d-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ग्रुप डी के पदों के लिए डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ग्रुप डी के पदों के लिए डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन आज से
Fri, 26 Apr 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
indian railway group d work
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज की ओर से ग्रुप डी के 4762 पदों के लिए अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन शुक्रवार 26 अप्रैल से शुरू होगा। पहले दो दिन आरआरसी कार्यालय में दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट की जांच की जाएगी। यहां 26 एवं 27 अप्रैल को 75-75 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
पिछले माह 26 मार्च से ही डीएसए ग्राउंड में ग्रुप डी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई थी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन 26 अप्रैल से शुरू होगा जो 14 जून तक चलेगा। आरआरसी की ओर से कुल 4950 अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है। डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप भी होना है। आरआरसी प्रयागराज के चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन में सफल अभ्यर्थियों का ही अगले दिन मेडिकल चेकअप होगा। मेडिकल चेकअप उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, कानपुर, झांसी एवं आगरा स्थित रेलवे चिकित्सालयों में होगा। उधर आरआरसी कार्यालय में आने वाले अभ्यर्थियों को धूप से बचाने के लिए प्रांगण में टेंट एवं पेयजल पानी आदि की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन