फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctors and staff of Hedge Hospital go on strike due to non-payment of salaries

Prayagraj News: वेतन न मिलने से नाराज हेज अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी हड़ताल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Doctors and staff of Hedge Hospital go on strike due to non-payment of salaries
वेतन न मिलने से परेशान सैम हिग्गिनबाटम कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि द्वारा संचालित हेज मेमोरियल मिशन अस्पताल के चिकित्सक व स्टॉप सोमवार से हड़ताल पर हैं। उनका 21 माह का वेतन बकाया है। उनकी हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। फैकल्टी ऑफ हेल्थ साइंस के डीन डॉ. शेखर ने अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों बातचीत कर उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन वह वेतन की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

शुआट्स प्रबंधन ने आर्थिक संकट दिखाते हुए बीते 30 जून को 10 विभागों को बंद करते हुए 53 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके बाद जिन शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई थी, इसमें से अधिकतर अभी भी परिसर में प्रबंधन के निर्णय के खिलाफ क्रमिक अनशन कर रहे हैं। वहीं, अस्पताल के कर्मचारियों का बकाया वेतन न मिलने पर यहां कार्यरत 12 चिकित्सक सहित नर्सिंग स्टॉप, पैरामेडिकल स्टॉफ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगभग 32 लोग सोमवार से अनशन पर हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विवि के पीआरओ डॉ. रमा कांत ने इनसे बात करते हुए 15 दिनों में एक माह का वेतन भुगतान का आश्वासन दिया था लेकिन कर्मचारी नहीं माने। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें तत्काल वेतन भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed