फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctors and businessmen paid tribute to Dr. Archana Sharma by lighting candles

प्रयागराज : डॉक्टरों और व्यापारियों ने कैंडल जलाकर डॉ. अर्चना शर्मा को दी श्रद्धांजलि 

Sun, 03 Apr 2022 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 10:47 PM IST
सार

हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से डॉ. अर्चना के खिलाफ कार्रवाई करने और अनैतिक धाराएं लगाने का भी संस्थाओ ने विरोध किया। कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
Doctors and businessmen paid tribute to Dr. Archana Sharma by lighting candles
Prayagraj News : डॉ. अर्चना की याद में इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन की ओर से सिविल लाइंस में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

राजस्थान के दौसा में लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्म हत्या करने वाली डॉ. अर्चना शर्मा पर हुए उत्पीड़न का विरोध रविवार को भी जारी रहा। इलाहाबाद नर्सिंग होम एंड प्राइवेट डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से पूरे मामले की घोर निंदा की गई।

विज्ञापन




हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से डॉ. अर्चना के खिलाफ कार्रवाई करने और अनैतिक धाराएं लगाने का भी संस्थाओ ने विरोध किया। कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही डॉ. अर्चना के परिवार के प्रति सहानुभूति रखते हुए राजस्थान के डॉक्टरों के आंदोलन का समर्थन किया। 
विज्ञापन



घटना के विरोध में रविवार को इलाहाबाद नर्सिंग होम एंड प्राइवेट डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन समेत अन्य संस्थाओं की तरफ से बड़ी संख्या में लोग सुभाष चौराहा पर एकत्र हुए। इसके बाद लोंगों कैंडल मार्च करके अपने बहादुर साथी को याद किया। कहा कि डॉ. अर्चना अंतिम दिनों में भी डॉक्टरों के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए आग्रह करके इस दुनियां से चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अर्चना को इंसाफ देने की मांग

मार्च के दौरान डॉक्टरों ने अपने हाथों में डॉ. अर्चना को इंसाफ देने की अपील करते हुए तख्तियां हाथों पर पकड़ी थी। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष अवनीश सक्सेना, सचिव डॉ. पीयूष दीक्षित, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन डॉ. सुशील सिन्हा, डॉ. प्रकाश खेतान, डॉ. वरंजना पांडेय, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. भगवत पांडेय, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


दूसरी ओर प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, व्यापार मंडल ने डॉ. अर्चना शर्मा पर हुए चौतरफा उत्पीड़न की कठोर निंदा की। इस अवसर पर हुई बैठक में अध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा कि कोई भी चिकित्सक अपने मरीज को कभी भी मरते हुए नहीं देखना चाहता है। वह अपने मरीज को स्वस्थ करने के लिए हर संभव तरीका अपनाता है। लेकिन लोगों को सोचना चाहिए कि वह भी इंशान है, भगवान नहीं। यदि इसी प्रकार चिकित्सक आत्महत्या केलिए विवश होते रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed