फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctor son had already made the settings with Solver before applying for NEET, had also given money in advan

NEET : डॉक्टर के बेटे ने नीट में आवेदन से पहले ही सॉल्वर से कर ली थी सेटिंग, एडवांस में रुपये भी दिए थे रुपये

Sun, 30 Jun 2024 02:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 02:12 PM IST
सार

केंद्र प्रबंधन के साथ ही नीट पर्यवेक्षक व अन्य अफसरों ने भी उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। पहले उसने बताया कि वह रुपयों के लालच में राज की जगह परीक्षा में बैठने को तैयार हुआ।

विज्ञापन
Doctor son had already made the settings with Solver before applying for NEET, had also given money in advan
नीट पेपर लीक मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट में अपनी जगह पर सॉल्वर बैठाकर धांधली करने वाले नैनी स्थित अस्पताल संचालक के बेटे के बारे में एक अहम खुलासा हुआ है। पता चला है कि उसने आवेदन से पहले ही सॉल्वर से सेटिंग कर ली थी। उससे लेनदेन की बात कर ली थी और रुपये भी दे दिए थे। यह खुलासा खुद सॉल्वर ने केंद्र प्रबंधन के समक्ष दिए बयान में किया है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा खत्म होने के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा थाना स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल केंद्र में सॉल्वर हुकमा राम से विस्तृत पूछताछ की गई। केंद्र प्रबंधन के साथ ही नीट पर्यवेक्षक व अन्य अफसरों ने भी उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। पहले उसने बताया कि वह रुपयों के लालच में राज की जगह परीक्षा में बैठने को तैयार हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद यह भी खुलासा किया राज ने उससे आवेदन से पहले ही सेटिंग कर ली थी। रजिस्ट्रेशन के समय वह उससे मिला और परीक्षा में अपनी जगह बतौर सॉल्वर बैठने के लिए बातचीत शुरू कर दी। आवेदन में ही उसने अपनी जगह उसकी फोटो लगाई। इसके लिए एक लाख रुपये भी दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिजल्ट के बाद देनी थी बाकी रकम

सॉल्वर ने यह भी खुलासा किया कुल चार लाख रुपये की डील हुई थी। इसमें से एक लाख एडवांस मिले थे। जबकि शेष तीन लाख रुपये रिजल्ट आने के बाद देने की बात तय हुई थी। यही नहीं परीक्षा देने के लिए केंद्र तक आने-जाने का खर्च भी उसे राज ने ही दिया था। सॉल्वर ने यह भी बताया था कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इसीलिए वह रुपये लेकर परीक्षा में बतौर सॉल्वर बैठने को तैयार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed