फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Do not consider safe even after vaccination, prevention of infection is necessary

वैक्सीन लगने के बाद भी न समझें सुरक्षित, संक्रमण से बचाव जरूरी

Sat, 01 May 2021 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 May 2021 12:34 AM IST
सार

  • टीके की दोनों डोज लगने के बाद भी हो रही मौत, सामने आया तीन चिकित्सकों का मामला

विज्ञापन
Do not consider safe even after vaccination, prevention of infection is necessary
prayagraj news : कोविड टीकाकरण। - फोटो : prayagraj

विस्तार

यह खबर हैरान करने वाली लेकिन सच है कि अगर आपको कोरोना की वैक्सीन लगी है, तब भी अपने आपको सुरक्षित न समझें। कोरोना वैक्सीन लगने के बावजूद बहुत से लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं और कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि डॉक्टर इसके कई मायने लगा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि वैक्सीन 100 फीसदी सुरक्षित नहीं है। अगर आप लापरवाही करते हैं तो आप इसकी चपेट में आ सकते हैं। कोरोना वैक्सीन लगने के बावजूद सरोजिनी नायडू बाल चिकित्सालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.पीसी मिश्रा, वरिष्ठ फिजिशियन प्रो. जेके मिश्रा एवं वरिष्ठ माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट प्रो.आरसी पांडेय की मौत हो चुकी है। इन तीनों वरिष्ठ चिकित्सकों को कोरोना वैक्सीन की दानों डोज लग चुकी थी। इसके बावजूद उनकी मौत हो गई। उनके परिजनों के मुताबिक डॉ.पीसी मिश्रा को और कोई बीमारी भी नहीं थी। 

विज्ञापन

Do not consider safe even after vaccination, prevention of infection is necessary
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चाइल्ड फिजिशियन डॉ.युगांतर पांडेय कहते हैं, कोई भी टीका 100 फीसदी असरकारक नहीं हो सकता है। लेकिन, जिन लोगों को लगा है, कम से कम उनमें संक्रमण उतना असर नहीं दिखा पा रहा है, जितना कि गैर वैक्सीन लगवाए लोगों पर कर रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि वैक्सीन का असर तो है। वरिष्ठ माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट डॉ.उपमा नारायण कहती हैं, वैक्सीन लगने के बाद जिन तीनों चिकित्सकों की मौत हुई है, वे सभी ओल्ड एज के थे। हो सकता है उनमें वैक्सीन उतनी असरकारक न हुई हो। एंटीबॉडी पूरी तरह से न बन सकी हो। ओल्डएज होना भी मौत होने की मुख्य वजह हो सकती है। बाकी, सामान्य तौर पर वैक्सीन से लोगों की सुरक्षा तो हो ही रही है नहीं तो आईसीयू या अन्य वार्डों में कोविड की ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ का काम करना मुश्किल हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

Do not consider safe even after vaccination, prevention of infection is necessary
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रतिरक्षण नियंत्रण अधिकारी एसीएमओ डॉ.तीरथलाल कहते हैं, टीके के परिणाम को लेकर अभी कोई ऐसी रिपोर्ट नहीं है, जिससे इस पर सवाल खड़े किए जा सकें। फिलहाल इसके बेहतर परिणाम सामने देखने को मिल रहे हैं। उधर, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कोरोना प्रभारी डॉ.सुजीत कुमार कहते हैं कि कॉलेज के तकरीबन 70 फीसदी लोग संक्रमित हुए लेकिन किसी को भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे इसका असर तो बेहतर दिख रहा है। अब टीकाकरण के बाद जिन लोगों की मौत हुई है, उनके बारे में अध्ययन करने की जरूरत है। 

उधर, शहर के चिकित्सकों के एक ग्रुप का यह मानना है कि वैक्सीन लगने के बाद एंटीबॉडी तो खूब बन रही है लेकिन वह कोरोना के संक्रमण को पूरी तरह से प्रोटेक्ट नहीं कर पा रही है। इसलिए टीके को लेकर जो भी डाटा प्रस्तुत किया गया है, उस पर फिर से काम करने की जरूरत है। वैसे टीके के बावजूद लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन को करना ही चाहिए ताकि सुरक्षा कवच बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed