{"_id":"ac1f14a9f06a3266eecbeb8293c13e6a","slug":"do-not-be-afraid-the-police-believed-a-friend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरें नहीं, पुलिस को मानें दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरें नहीं, पुलिस को मानें दोस्त
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 23 Jul 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों के लिए बुधवार का दिन कुछ खास था। आमजन के बीच आमतौर पर नकारात्मक छवि वाली पुलिस के शहर कप्तान छात्रों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने छात्रों से कहा, पुलिस आपकी मदद के लिए है, इससे आपको डरने की जरूरत नहीं है।
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल पर ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ में एसपी सिटी राजेश कुमार यादव ने छात्रों को बचपन से ही नियमों का पालन करने की आदत डालने की बात कही। कहा, इससे आप समाज को सही राह दिखा सकेंगे। यातायात के नियमों का भी बढ़ चढ़कर पालन करें। वहीं इसेे तोड़ने वाले को पहले समझाएं और नहीं मानने की स्थिति में 100 नंबर डायल करके पुलिस से इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसी तरह समाज में कहीं भी कुछ गलत दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
एसपी सिटी ने छात्रों को याद दिलाया कि तकरीबन वर्ष भर पहले शहर की यातायात व्यवस्था की हालत अच्छी नहीं थी। धोबीघाट सहित कई अन्य चौराहों पर जाम में कई-कई घंटे फंसे रहना होता था लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने के बाद जाम की समस्या से निजात मिली है। कालेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कानून पालन के साथ ‘पुलिस की पाठशाला’ में बताई गई बातों को जीवन में उतारने की सीख दी। कहा, जिंदगी की बेहतरी के लिए नियमों का पालन जरूरी है। इससे पहले उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
‘पुलिस की पाठशाला’ के दौरान एसपी सिटी ने छात्रों से पुलिस की भूमिका के बारे में सवाल किए और उनके जवाब को सराहा भी। ग्यारहवीं के छात्र आशुतोष तिवारी ने कहा, कानून व्यवस्था के पालन को सुनिश्चित कराने और इसमें आ रही अड़चनों को दूर करना पुलिस का पहला दायित्व है। इसी तरह सचिन पाल ने भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल पूछे।
- राह चलते यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े है तो तत्काल इसकी सूचना 100 नंबर पर दें।
- राह चलते सड़क पर अनावश्यक हार्न न बजाएं।
- नशीले पदार्थ का सेवन करने वालों से दूर रहें, इसकी जानकारी पुलिस को दें
- ट्रैफिक नियमों का पालन करें, इससे व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।