फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DLED - 2019 second semester math canceled exam on November 25

डीएलएड- 2019 दूसरे सेमेस्टर की गणित की निरस्त परीक्षा 25 नवंबर को होगी 

Fri, 13 Nov 2020 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Nov 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
DLED - 2019 second semester math canceled exam on November 25
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
डीएलएड-2019 प्रशिक्षण दूसरे सेमेस्टर की गणित निरस्त परीक्षा अब प्रदेश भर में 25 नवंबर को होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पर्चा आऊट होने के साप्ताह भर के भीतर ही नई परीक्षा तिथि घोषित कर दिया है।  प्रभारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश राजशेखर की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि डीएलएड प्रशिक्षण-2019 द्वितीय सेमेस्टर, बीटीसी बैच 2013 सेवारत (मृतक आश्रित) एवं बीटीसी 2014, 2015, डीएलएड प्रशिक्षण-2017 एवं डीएलएड 2018 द्वितीय सेमेस्टर बैक पेपर के चतुर्थ प्रश्नपत्र गणित की परीक्षा 25 नवंबर को प्रात: 10 से 11 बजे के बीच होगी। 
विज्ञापन

परीक्षा में 2.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे

डीएलएड गणित की निरस्त परीक्षा में प्रदेश भर में लगभग 2.50 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। सचिव की ओर से कहा गया है कि निरस्त परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थियों को जारी पहले के प्रवेश पत्र के आधार पर कराई जाएगी। डीएलएड-2019 गणित की परीक्षा छह नवंबर को 12 से एक बजे के बीच हुई थी। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले ही प्रश्नपत्र छात्रों के वाट्सएप पर पहुंच गए थे। पर्चा आउट होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डायट प्राचार्यों की रिपोर्ट के आधार पर सात नवंबर को ही परीक्षा निरस्त कर दी थी।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे  पहले ही प्रशिक्षुुओं के वाट्सएप पर आ गया था पर्चा

डीएलएड दूसरे सेमेस्टर गणित की परीक्षा 12 से एक बजे के बीच थी, यह पर्चा परीक्षार्थियों के पास 11.30 बजे से पहले पहुंच गया था, अमर उजाला के पास भी यह पर्चा परीक्षा शुरू होने के पहले आ गया था। परीक्षा कक्ष में हूबहू वही प्रश्नपत्र मिलने के बाद छात्रों ने इसका विरोध किया था। गणित में पूछे गए एक-एक प्रश्न भी वायरल हुए प्रश्नपत्र से मिले थे। इससे पहले चार नवंबर को हुई डीएलएड परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नकल कराए जाने पर प्रधानाचार्य डीके सिंह की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed