{"_id":"68128cc4a9c4529ee70275c3","slug":"diwans-health-suddenly-deteriorated-in-the-police-line-and-he-died-allahabad-news-c-3-1-ald1019-613108-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पुलिस लाइन में दीवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पुलिस लाइन में दीवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी पद के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मुख्य आरक्षी महेंद्र कुमार यादव 35 वर्ष की बुधवार देर रात मौत हो गई। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और बेली अस्पताल ले जाने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। जब तक उन्हें एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जाता, उनकी मौत हो चुकी थी।
महेंद्र मूल रूप से जनपद रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कर्नलगंज थाने में थी। हाल ही में उनका मुख्य आरक्षी पद पर प्रमोशन हुआ था और 21 अप्रैल से वह मुख्य आरक्षियो के लिए पुलिस लाइन में चल रही एक माह की ट्रेनिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात 11:00 के करीब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अफसरों को सूचना देकर साथी उन्हें बेली अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने यह बताया की ब्लड प्रेशर अचानक बहुत बढ़ जाने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी।
गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिली तो आला अफसर भी आ गए। नवाबगंज थाने से उनकी पत्नी और अन्य परिजन भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद शव मर्चरी भिजवा दिया गया। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि फिलहाल यह बात सामने आई है कि उनका ब्लड प्रेशर बहुत हाई हो गया था। मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो सकेगा।