फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District will soon be formed in the name of Mahakumbh Nagar, 40 to 45 villages will be included

Prayagraj News: महाकुंभ नगर के नाम पर जल्द बनेगा जिला, 40 से 45 गांव होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
District will soon be formed in the name of Mahakumbh Nagar, 40 to 45 villages will be included
महाकुंभ नगर के नाम पर जल्द ही नया जिला बनेगा। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसमें 40 से 45 गांव लिए जाने की तैयारी है। जबकि, 2019 में 30 गांव लिए गए थे।
विज्ञापन

महाकुंभ-2025 की दृष्टि से निर्धारित समय के लिए एक नया जिला घोषित किया जाएगा। इसमें अधिसूचित क्षेत्र के लिए नए डीएम के अलावा पूरा प्रशासनिक महकमा अलग होगा।
विज्ञापन

इस बार 4000 हजार हेक्टेयर में मेला बसाया जाएगा। महाकुंभ नगर में इस 4000 हजार हेक्टेयर के अलावा भी आसपास की जमीन शामिल की जाएगी। इसका दायरा चिह्नित करने के लिए मेलाधिकारी विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी में मेला एसएसपी के अलावा डीएम प्रयागराज समेत अनेक अफसर एवं संस्थाओं के प्रमुख शामिल किए गए हैं। प्रयागराज जिला एवं मेला प्रशासन के बीच सीमा विवाद न हो इसलिए कई कदम उठाए गए हैं।
इसके तहत इस बार चिह्नित पूरे गांव को महाकुंभ नगर में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में जरूरत के अनुसार आंशिक रूप से भी गांव शामिल किए जाते रहे हैं।
इसके अलावा प्रशासन का सबसे ज्यादा फोकस वाहनों के पार्किंग स्थलों पर है। पार्किंग स्थलों के संचालन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। नए जिले के बाबत जारी होने वाली अधिसूचना में स्पष्ट होगा कि कौन-कौन से पार्किंग स्थल महाकुंभ नगर की पुलिस के पास और कौन से प्रयागराज जिले की पुलिस के पास होंगे।

भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से सड़कों को लेकर भी स्पष्टता होगी। कमेटी की एक बैठक हो चुकी है। इन सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि नया जिला जल्द ही घोषित होगा। सर्वे कराया जा रहा है। पूर्व के अनुभवों को देखते हुए गांवों के चयन, पार्किंग आदि को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। मेला प्राधिकरण की अगली बैठक में इस पर निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed