फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dissatisfied with the division of the house, a woman tried to commit suicide, police saved her.

Prayagraj News: घर में बंटवारे से असंतुष्ट महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, पुलिस ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfied with the division of the house, a woman tried to commit suicide, police saved her.
मेजारोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार को आत्महत्या करने की कोशिश में रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही महिला को मेजा पुलिस ने राहगीरों की मदद से बचाया। फिर थाने पर लाकर परिजनों को बुलाया। बाद में पता चला कि घर में हुए बंटवारे से असंतुष्ट होकर महिला ने खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि परिजन महिला को घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के लोहारी गांव के शंकर लाल यादव की पत्नी सीता देवी (38) दोपहर में मेजारोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप आई और रेलवे ट्रैक पर दौड़ने लगी। उसी दौरान राहगीरों की निगाह उस पर पड़ी तो उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। मेजा पुलिस भी आ गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से महिला को रेलवे ट्रैक से हटाया। संयोग था कि ट्रेन आने के पहले ही महिला को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि महिला घर में हुए बंटवारे से संतुष्ट नहीं थी। जिस वजह से वह आत्महत्या करने मेजारोड रेलवे ट्रैक पर आ गई। हालांकि परिजनों ने महिला की तबीयत खराब होना भी बताया है। महिला की तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed