फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disclosure of the murder of the woman the accused said- used to laugh and talk

Prayagraj : महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी बोला- दूसरों से हंसकर बात करती थी, इसलिए मार डाला

Wed, 01 Feb 2023 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 08:33 PM IST
सार

घर जाते समय लोगों से बात करने के मुद्दे पर फिर झगड़ा होने लगा। मनीष गुस्से में सुनीता को पीटने लगा। वहीं बगल मेंं ईट पड़ी हुई थी। उसी से उसने सुनीता से सिर में कई वार कर दिए।

विज्ञापन
Disclosure of the murder of the woman the accused said- used to laugh and talk
Prayagraj News : महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दारागंज परेड में 29 जनवरी की रात महिला की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को दारागंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने शादी नहीं की थी, लेकिन साथ में ही रहते थे। आरोपी का कहना था कि महिला दूसरों से हंस कर बात करती थी। इसी बात को लेकर शराब पीने के दौरान दोनों में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने ईंट से उसके सिर में कई वार कर दिए थे।

विज्ञापन


दारागंज में काली सड़क फ्लाइओवर के पास 29 जनवरी को सुनीता साकेत नाम की महिला की हत्या कर दी गई थी। उसकी पांच साल की बेटी ने बताया था कि मनीष यादव निवासी कोखराज कौशाम्बी ने मां को मार दिया। इसके बाद से ही पुलिस मनीष की तलाश कर रही थी। बुधवार को उसे परेड से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मनीष ने बताया कि चार साल पहले सूरत में हवाली कपड़ा और धागा पीठ पर लादकर दूसरी और तीसरी मंजिल पर चढ़ाने का काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात सुनीता से हुई।

विज्ञापन

सुनीता का पति मर गया था। उसके साथ पांच साल की बेटी भी थी। दोनों साथ रहने लगे। फिर प्रयागराज चले आए। यहां पर परेड पर फ्लाईओवर के नीचे झोपड़ी बनाकर रहने लगे। मनीष ने बताया कि सुनीता लोगों से हंस-हंस कर बात करती थी तो उसे बहुत खराब लगता था। वह हमेशा मना करता था। दोनों में इसी बात पर झगड़ा भी होता था। 29 जनवरी की रात दोनों ने साथ में शराब पी।

विज्ञापन

घर जाते समय लोगों से बात करने के मुद्दे पर फिर झगड़ा होने लगा। मनीष गुस्से में सुनीता को पीटने लगा। वहीं बगल मेंं ईट पड़ी हुई थी। उसी से उसने सुनीता से सिर में कई वार कर दिए। मनीष का कहना था कि जब वह खून से लथपथ हो गई तो उसे उठाकर अस्पताल ले जाना चाहता था लेकिन उधर से दो पुलिस वाले आ रहे थे। यह देखकर वह भाग निकला। सहायक पुलिस आयुक्त दारागंज आस्था जायसवाल ने बताया कि मनीष की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed