फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   disaster relief fund

पूरे वर्ष आफत, आपदा राहत से बांटे 24 करोड़

Wed, 01 Apr 2020 01:46 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
disaster relief fund
corona virus - फोटो : amar ujala
प्रयाग वासियों के लिए वर्ष 2019-20 काफी भारी गुजरा। बाढ़ ओलावृष्टि के बाद अब करोना वायरस के भय में लोग जी रहे हैं। स्थिति यह रही कि बीते वीत्तीय वर्ष में आपदा राहत के तहत ₹24 करोड़ वितरित किए गए। यह राशि विगत कई वर्षों की तुलना में काफी अधिक है।
विज्ञापन


वर्ष 2015-16 में भी जिले के लोगों ने बाढ़ और ओलावृष्टि की विभीषिका झेली थी। उस वर्ष भी आपदा राहत विभाग की ओर से 15 करोड़ से अधिक राशि पीड़ितों में वितरित की गई थी। कोरोनावायरस से बचाव और लाकडाउन की वजह से पीड़ित मजदूरों को राहत पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए अब तक 8 करोड़ रुपए आ चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें से 2 करोड़ 91 लाख रुपए मजदूरों के खाते में भेजे गए हैं। इस तरह से 29100 मजदूरों को ₹1000 की राहत पहुंचाई जा चुकी है। श्रम विभाग में पंजीकृत 33000 से अधिक श्रमिकों के खाते में भी ₹1000 भेजे जा चुके हैं। यह राशि आपदा विभाग की ओर से पहुंचाई गई मदद से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

disaster relief fund
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : pti
आपदा राहत विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज को दो करोड़ रुपए तथा स्वास्थ्य विभाग को 3500000 रुपए दिए गए हैं। यह 31 मार्च तक हुए खर्च का विवरण है। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई अभी जारी है। इससे पहले बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से भी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।। नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने ₹20 करोड़ जारी किए हैं. इनमें से 16.25 करोड़ रुपये पीड़ित किसानों के खाते में भेजे जा चुके हैं।

यह राशि 35000 से अधिक किसानों के खाते में पिछले 2 दिन में भेजी गई है। अन्य पीड़ित किसानों के खातों की भी जांच कराई जा रही है। उन्हें भी जल्द मदद पहुंचाई जाएगी। इससे पहले गांव तथा शहर का बड़ा इलाका बाढ़ की चपेट में रहा। हजारों लोगों को कई दिनों तक राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी। फसलों को भी भारी नुकसान हुआ था।

बाढ़ पीड़ितों को भी सवा दो करोड़ रुपए की मदद पहुंचाई गई है। अफसरों का कहना है कि पिछला वित्तीय वर्ष काफी चुनौतियों से भरा रहा। विगत कई वर्षों की तुलना में आपदा राहत के मद में पिछले वर्ष सबसे अधिक राशि खर्च हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed