फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disappointed after failing in Allahabad University Entrance Exam, a student was killed by train

इविवि प्रवेश परीक्षा में फेल होने से निराश छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी

Wed, 04 Nov 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Disappointed after failing in Allahabad University Entrance Exam, a student was killed by train
Disappointed after failing in Allahabad University Entrance Exam, a student was killed by train
इविवि प्रवेश परीक्षा में फेल होने से निराश छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में फेल होने पर निराश दिव्यांशु मिश्रा (18) ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना शिवकुटी के नारायणी आश्रम मोहल्ले में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिव्यांशु मूल रूप से सुल्तानपुर मोतीनगरपुर स्थित कर्मा जीतपुर गांव का रहने वाला था। उसके पिता अनिल कुमार मिश्रा लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह यहां शिवकुटी के महावीर कॉलोनी में किराये के घर में मां व दो बहनों के साथ रहता था। सोमवार शाम वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। घरवाले खोजबीन में लगे रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

मंगलवार भोर में पुलिस को नारायणी आश्रम डॉट पुल के ऊपर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई तो मृतक की शिनाख्त दिव्यांशु के रूप में हुई। जिसके बाद जानकारी दी गई तो परिवारवाले भी रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया है कि इसी साल इंटर की परीक्षा पास करने के बाद दिव्यंाशु ने बीएससी में दाखिले के लिए इविवि की प्रवेश परीक्षा दी थी। हालांकि उसमें वह सफल नहीं हो सका। परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही वह काफी परेशान रहता था। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed