फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Directorate sent requisition for new posts to the commission

UPHESC : निदेशालय ने आयोग को भेजा नए पदों का अधियाचन,एक हजार पहुंची पदों की संख्या

Sun, 20 Nov 2022 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 09:39 PM IST
सार

आयोग ने अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने आयोग को 64 नए पदों का अधियाचन भेज दिया, जिन्हें आयोग ने भर्ती में शामिल कर लिया।

विज्ञापन
Directorate sent requisition for new posts to the commission
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की संख्या जल्द ही बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने नए पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) को भेज दिया है। पदों की संख्या अब एक हजार से अधिक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन



आयोग ने अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने आयोग को 64 नए पदों का अधियाचन भेज दिया, जिन्हें आयोग ने भर्ती में शामिल कर लिया। इसके बाद पदों की संख्या बढ़कर 981 पहुंच गई। अब निदेशालय ने तकरीबन 36 नए पदों का अधियाचन आयोग को भेजा है।

विज्ञापन

आयोग अगर इन पदों को भर्ती में शामिल करता है तो पदों की संख्या एक हजार से अधिक पहुंच जाएगी। आयोग की बैठक में जल्द ही इस बाबत निर्णय लिया जा सकता है। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक प्रो. बीएल शर्मा का कहना है कि नए पदों का अधियाचन आयोग को भेज दिया गया है। उधर, अभ्यर्थियों को अब असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है।


असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त को पूरी हो चुकी है। ढाई माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आयोग ने अभी परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि पेपर तैयार बनाने, मॉडरेशन आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। परीक्षा अगले साल जनवरी या फरवरी में आयोजित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed