फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct weekly train from Prayagraj to Lalkuan in Uttarakhand, will be operated from the junction

Prayagraj : उत्तराखंड के लालकुआं के लिए प्रयागराज से सीधी वीकली ट्रेन, जंक्शन से होगा संचालन

Thu, 28 Aug 2025 03:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 03:47 PM IST
सार

उत्तराखंड के लालकुआं के लिए एक बार फिर से सीधी ट्रेन चलाई जाएगी। इस बार ट्रेन का संचालन सूबेदारगंज की जगह प्रयागराज जंक्शन से होगा।

विज्ञापन
Direct weekly train from Prayagraj to Lalkuan in Uttarakhand, will be operated from the junction
लालकुआं ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के लालकुआं के लिए एक बार फिर से सीधी ट्रेन चलाई जाएगी। इस बार ट्रेन का संचालन सूबेदारगंज की जगह प्रयागराज जंक्शन से होगा। लालकुआं वीकली स्पेशल ट्रेन हर बृहस्पतिवार को प्रयागराज से और हर शुक्रवार को लालकुआं से चलेगी। जंक्शन से गाड़ी (संख्या 04117) की रवानगी 18 सितंबर से छह नवंबर तक हर बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे होगी। फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा स्टेशन रुकते हुए अगले दिन 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

विज्ञापन


इसी तरह लालकुआं से 04118 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार 19 सितंबर से सात नवंबर तक होगा। लालकुआं से दोपहर 2:50 बजे चलकर ट्रेन अगली सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 18 कोच की लालकुआं वीकली स्पेशल में स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के पांच, एसी टू के दो, एसी टू का एक एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed