फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dip of virtue in Sangam on Ganga Dussehra, lamps will be donated on the shores

गंगा दशहरा पर संगम में लगी पुण्य की डुबकी, तटों पर होगा दीपदान

Sun, 20 Jun 2021 06:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jun 2021 06:43 AM IST
विज्ञापन
Dip of virtue in Sangam on Ganga Dussehra, lamps will be donated on the shores
prayagraj news : गंगा - फोटो : prayagraj
गंगा दशहरा पर रविवार को जाने-अनजाने में किए पापों से मुक्ति के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई घाटों पर मां गंगा का अभिषेक, पूजन और आरती भी हुई। बारिश की वजह से संगम के अलावा रामघाट और दशाश्वमेध घाट पर फिसलन होने से स्नान पर्व को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा को लेकर घाटों पर इंतजाम कड़े किए गए हैं। इस बार दशहरा पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ चित्रा नक्षत्र में डुबकी लगी। इस पर्व पर संगम में स्नान, दीपदान करने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होने के योग हैं। पुराणों के अनुसार इसी दिन गंगा ब्रह्मा के कमंडल से निकलकर धरती पर अवतरित हुई थीं।
विज्ञापन

 

गंगा दशहरा पर रविवार को सलोरी घाट पर विश्व कल्याण की कामना से अभिषेक किया गया। सुबह नौ बजे मानव कल्याण संघ की ओर से सविधि पूजन के बाद गंगा आरती की गई। संगम पर भी त्रिवेणी पूजन के साथ गंगा आरती की गई। रविवार को गंगा दशहरा पर रवि योग भी है। इसके साथ ही अमृत काल और सर्वार्थ सिद्धि योग मिलने से इस पर्व पर स्नान, ध्यान का महत्व और भी बढ़ गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए घाटों पर मास्क लगाकर पहुंचने और सामाजिक दूरी का पालन करने का संदेश तीर्थपुरोहितों की चौकियों से दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

इसके लिए तैयारियां की गई हैं। चौकियों पर भीड़ नहीं लगने दी गई। बारी-बारी से भक्तों को टीका, चंदन लगाया गया। तीर्थपुरोहित राजमणि तिवारी के अनुसार दशहरा पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। राम घाट पर गंगा आरती का जाएगी। इस दौरान विश्व कल्याण की कामना के साथ ही कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाएगी। शाम को गंगा घाटों के अलावा संगम तट पर तीर्थ पुरोहितों की ओर से दूध से मां गंगा का अभिषेक और महागंगा आरती आयोजित की गई है। दूसरी लहर में कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद यह पहला बड़ा स्नान पर्व है, जब बारिश होने से घाटों पर कीचड़ फैल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत कई संत लगाएंगे डुबकी
गंगा दशहरा पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति संगम में डुबकी लगाएंगी। इसके बाद वह बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद अरैल में सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी हाजिरी लगाएंगी। इसके बाद वह यमुन तट पर स्थित जूना अखाड़े के मौज गिरि आश्रम में पहुंच कर संतों से मुलाकात करेंगी। इनके अलावा कई साधु-संत दशहरा पर संगम में स्नान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed