फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Digital technology is helpful in dental implant surgery

डेंटल इंप्लांट सर्जरी में सहायक है डिजिटल तकनीक

Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Digital technology is helpful in dental implant surgery
डेंटल इंप्लांट सर्जरी में सहायक है डिजिटल डेंटल तकनीक
विज्ञापन

- आईडीए के व्याख्यान में विशेषज्ञों ने डिजिटल डेंटल तकनीक पर की चर्चा
प्रयागराज। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से रविवार सिविल लाइंस स्थित एक होटल में डिजिटल डेंटल तकनीक पर व्याख्यान हुआ। जिसमें डेंटल सर्जरी के विशेषज्ञों ने नई तकनीक पर चर्चा करते हुए अपने विचार रखे। आईडीए के वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सहारनपुर मेडिकल कालेज डॉ. अभिषेक सिंह ने ओरल व मैक्सीलर्लोफैसियल सर्जरी पर व्याख्यान दिया। उन्होंने नई आधुनिक डिजिटल तकनीक 3डी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार इस तकनीक के माध्यम से जबड़े के कैंसर एवं रिकंस्ट्रशन सर्जरी को बेहतर और सटीक तरीके से किया जा सकता है। यह तकनीक डेंटल इंप्लांट सर्जरी में भी सहायक है।

आईडीए प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. आलोक त्रिपाठी ने कहा कि आईडीए निरंतर दंत चिकित्सकों के लिए नई तकनीक ों से संबंधित व्याख्यान आयेाजित करता है। जिससे दंत चिकित्सक नई तकनीक के माध्यम से दंत एवं मुख्य संबंधी बीमारियों का बेहतर निदान एवं उपचार कर सके। कार्यक्रम कई दंत चिकित्सकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ओमिक्रान वैरिएंट को देखते हुए सभी दंत चिकित्सकों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए सुझाव दिया गया। आखिर में कार्यक्रम संयोजक डॉ. जेपी यादव ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आईडीए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अमरजीत गुलेरी, प्रदेश सचिव डॉ. सचिन प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रदीप अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. रंजन बाजपेयी, डॉ. बीबी तिवारी समेत अन्य दंत चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed